IND Inning
213/9 (18.5 ov)
Target: 248
Axar Patel 3(5)*
Arshdeep Singh 1 (1)
IND need 35 runs in 7 remaining balls
{"_id":"58ce0c464f1c1b992132c8d9","slug":"glenn-maxwell-mock-virat-kohli-after-his-dismissal-on-day-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलिया ने एक बार फिर उड़ाया कोहली का मजाक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ऑस्ट्रेलिया ने एक बार फिर उड़ाया कोहली का मजाक
amarujala.com- Presented by: अमित कुमार
Updated Sun, 19 Mar 2017 10:52 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : BCCI
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज में छींटाकशी जारी है। तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को भारतीय कप्तान विराट कोहली के कंधे में लगी चोट का मजाक उड़ाते देखा गया।
विज्ञापन
कोहली को बृहस्पतिवार को मैच के पहले दिन फाल्डिंग के दौरान कंधे में चोट लगी थी, और वह कंधे को पकड़कर मैदान से वापस लौट आए थे। जिसके बाद उनके खेलने पर सवालिया निशान लग गया था। बाद में स्कैन में मांसपेशियों में खिंचाव का पता चला था और उन्होंने 400 मिनट तक फील्डिंग नहीं की जिसमें दूसरे दिन का पूरा खेल भी शामिल है।
विज्ञापन
भारतीय कप्तान हालांकि तीसरे दिन बल्लेबाजी के लिए उतरे लेकिन सिर्फ छह रन बनाने के बाद पैट कमिंस की गेंद पर स्मिथ को कैच थमाकर पवेलियन लौट गए। पहली पारी में शानदार शतक जड़ने वाले मैक्सवेल को कोहली की चोट का मजाक उड़ाते हुए उस समय देखा गया जब उन्होंने भारतीय कप्तान की चोट की घटना की नकल की और 81वें ओवर में बाउंड्री रोककर उठते हुए अपना दायां कंधा पकड़ा।
विज्ञापन
पुजारा ने पैट कमिंस की गेंद को फ्लिक किया था और गेंद बाउंड्री की ओर जा रही थी लेकिन मैक्सवेल ने कूदकर चौका रोक दिया और बाद में उठते हुई कोहली की चोट का मजाक उड़ाया। कोहली को भी इसी क्षेत्र में फील्डिंग के दौरान चोट लगी थी।
देखें वीडियोः-