{"_id":"67b064ff71f7c18efa035614","slug":"gg-vs-upw-wpl-2025-preview-gujarat-giants-vs-up-warriorz-team-squad-performance-2025-02-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"WPL 2025: यूपी वॉरियर्स के खिलाफ गलतियों में सुधार करने उतरेगा गुजरात जायंट्स, फील्डिंग पर देना होगा ध्यान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
WPL 2025: यूपी वॉरियर्स के खिलाफ गलतियों में सुधार करने उतरेगा गुजरात जायंट्स, फील्डिंग पर देना होगा ध्यान
Sat, 15 Feb 2025 03:27 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sat, 15 Feb 2025 03:27 PM IST
सार
गुजरात जायंट्स के बल्लेबाजों में अच्छा प्रदर्शन करते हुए गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने 202 रन का मुश्किल लक्ष्य रखा था लेकिन उसके गेंदबाज अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए और उसकी फील्डिंग भी अच्छी नहीं रही।
विज्ञापन
गुजरात बनाम यूपी
- फोटो : WPL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पहले मैच में करारी हार झेलने के बाद गुजरात जायंट्स को अगर महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में वापसी करनी है तो यूपी वारियर्स के खिलाफ रविवार को वडोदरा होने वाले मैच में उसे गेंदबाजी और फील्डिंग में सुधार करना होगा।
विज्ञापन
बल्लेबाजों ने किया प्रभावित
गुजरात जायंट्स के बल्लेबाजों में अच्छा प्रदर्शन करते हुए गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने 202 रन का मुश्किल लक्ष्य रखा था लेकिन उसके गेंदबाज अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए और उसकी फील्डिंग भी अच्छी नहीं रही।भारत की विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष को अगर पहली गेंद पर ही जीवनदान नहीं मिला होता तो इस मैच का परिणाम भिन्न हो सकता था। घोष ने इसका पूरा फायदा उठाकर 26 गेंद पर 64 रन की तूफानी पारी खेल कर मैच का पासा पलट दिया।

खराब फील्डिंग के कारण मात खाई गुजरात
गुजरात जायंट्स की तनुजा कंवर ने भी एलिस पेरी का कैच टपका दिया था जब वह दो रन पर बल्लेबाजी कर रही थीं। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने भी इसका पूरा फायदा उठाया और 34 गेंदों में 57 रन बनाकर बेंगलुरु की जीत में अहम भूमिका निभाई। गुजरात जायंट्स के लिए उसके बल्लेबाजों का प्रदर्शन राहत की बात रही। उसकी तरफ से पूर्व कप्तान बेथ मूनी (56) और एशले गार्डनर (नाबाद 79) ने अर्धशतक लगाए।

दीप्ति शर्मा के नेतृत्व में उतरेगी यूपी वॉरियर्स
दूसरी तरफ यूपी वारियर्स एक नई कप्तान, भारत की दीप्ति शर्मा के नेतृत्व में मैदान पर उतरेगी क्योंकि उनकी नियमित कप्तान एलिसा हीली ने लगातार चोटों के कारण प्रतियोगिता से बाहर होने का विकल्प चुना है। दीप्ति सभी प्रारूपों में भारतीय टीम का अहम अंग हैं लेकिन इस 27 वर्षीय खिलाड़ी ने कभी भारत की कप्तानी नहीं की है।
यूपी का गेंदबाजी आक्रमण मजबूत
यूपी वॉरियर्स का इस सत्र में सबसे मजबूत पक्ष उसका स्पिन आक्रमण माना जा रहा है। उसके पास अनुभवी स्पिनर दीप्ति के अलावा इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन जैसी धुरंधर स्पिनर भी है। इसके अलावा पिछले साल पांच टीमों की लीग में चौथे स्थान पर रहने वाली टीम ने ऑस्ट्रेलिया की अलाना किंग को भी अपनी टीम में शामिल किया है। वारियर्स के पास राजेश्वरी गायकवाड़ और गौहर सुल्ताना के रूप में अच्छी स्पिनर है। चमारी अटापट्टू और ग्रेस हैरिस उसके स्पिन आक्रमण में अन्य विकल्प हैं।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
गुजरात जायंट्स: एश्ले गार्डनर (कप्तान), भारती फुलमाली, लाउरा वोल्वार्ड्ट, फीबी लिचफील्ड, सिमरन शेख, डेनिएल गिब्सन, दयालन हेमलता, डिएंड्रा डॉटिन, हरलीन देयोल, सायली सतघरे, तनुजा कंवर, बेथ मूनी (विकेटकीपर), काशवी गौतम, मन्नत कश्यप, मेघना सिंह, प्रकाशिका नाइक, प्रिया मिश्रा, शबनम शकील।
यूपी वारियर्स: दीप्ति शर्मा (कप्तान), आरुशी गोयल, किरण नवगिरे, श्वेता सहरावत, वृंदा दिनेश, चामरी अटापट्टू, चिनेले हेनरी, ग्रेस हैरिस, क्रांति गौड़, पूनम खेमनार, सोफी एक्लेस्टोन, ताहलिया मैकग्रा, उमा छेत्री (विकेटकीपर), एलाना किंग, अंजली सरवानी, गौहर सुल्ताना, राजेश्वरी गायकवाड़, साइमा ठाकोर।