{"_id":"65ef429e763103e25806a2ac","slug":"gg-vs-upw-wpl-2024-highlights-gujarat-giants-vs-up-warriorz-women-s-ipl-key-highlights-analysis-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"GG vs UPW Highlights: प्लेऑफ की राह नहीं आसान! गुजरात से मिली शिकस्त ने बढ़ाई यूपी की मुश्किलें, शबनम बनी काल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
GG vs UPW Highlights: प्लेऑफ की राह नहीं आसान! गुजरात से मिली शिकस्त ने बढ़ाई यूपी की मुश्किलें, शबनम बनी काल
Mon, 11 Mar 2024 11:13 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 11 Mar 2024 11:13 PM IST
सार
Gujarat Giants vs UP Warriorz Highlights : गुजरात से मिली हार के बाद यूपी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। टीम को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपने अगले मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। इसके अलावा टीम को आरसीबी की हार के लिए दुआ करना होगा। दिल्ली और मुंबई पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं।
विज्ञापन
गुजरात जाइंट्स बनाम यूपी वॉरियर्स
- फोटो : BCCI/WPL
विस्तार
महिला प्रीमियर लीग का 18वां मैच गुजरात जाएंट्स ने आठ रन से जीत लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने यूपी वॉरियर्स के खिलाफ 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 152 रन बनाए। इसके जवाब में एलिसा हेली के नेतृत्व वाली टीम पांच विकेट खोकर सिर्फ 144 रन बना सकी। गुजरात की इस जीत ने यूपी के लिए मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अंक तालिका में टीम -0.371 के नेट रनरेट के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गई जबकि आरसीबी छह अंक और 0.027 के नेट रनरेट के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।
गुजरात के खिलाफ 153 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूपी वॉरियर्स की फ्लॉप शुरूआत हुई है। आठ गेंदों के भीतर टीम ने तीन विकेट खो दिए। पहला झटका एलिसा हेली (4) के रूप में लगा, दूसरा विकेट चमारी अटापट्टू (0) के रूप में लगा। वहीं, तीसरा विकेट किरण नवगिरे (0) के रूप में लगा।
दीप्ति और पूनम के बीच शतकीय साझेदारी
चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरी दीप्ति शर्मा ने दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पूनम खेमनार के साथ 78 गेंदों में 109 रन की नाबाद साझेदारी निभाई। गुजरात के खिलाफ दीप्ति ने नौ चौकों और चार छक्कों की मदद से 88 रन बनाए जबकि पूनम ने तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 36 रन बनाए। हालांकि, दोनों टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहीं। इस मुकाबले में ग्रेस हैरिस ने एक और श्वेता सहरावत ने आठ रन बनाए।
विज्ञापन
शबनम बनी काल
यूपी के लिए गुजरात का गेंदबाजी आक्रमण काल साबित हुआ। शबनम ने तीन विकेट हासिल किए जबकि कैथराइन ब्राइस और एश्ले गार्डनर को एक-एक सफलता मिली। शबनम को घातक गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
बेथ मूनी और लाउरा के बीच हुई अर्धशतकीय साझेदारी
कप्तान बेथ मूनी ने गुजरात के खिलाफ नाबाद अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 52 गेंदों में 74 रन बनाए। स्टार बल्लेबाज ने लाउरा के साथ पहले विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी निभाई। दक्षिण अफ्रीका की 24 वर्षीय बल्लेबाज आठवें ओवर की पांचवीं गेंद पर 43 रन बनाकर आउट हो गई। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए दयालन हेमलता आई जो बिना खाता खोले आउट हो गईं।
यूपी के खिलाफ गुजरात का बल्लेबाजी क्रम नौवें ओवर के बाद लड़खड़ा गया। फीबी चार, एश्ले गार्डनर 15, भारती फुलमाली एक, कैथराइन ब्राइस 11 और तनुजा एक रन बना सकीं। वहीं, मेघना सिंह बिना खाता खोले कप्तान मूनी के साथ नाबाद रहीं। यूपी के लिए सोफी ने तीन और दीप्ति ने दो विकेट लिए। इसके अलावा राजेश्वरी गायकवाड़ और चमारी अटापट्टू को एक-एक सफलता मिली।