फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   GG vs RCB WPL 2024 Highlights Gujarat Giants vs Royal Challengers Bangalore Women IPL Key Highlights Analysis

GG vs RCB Highlights : मूनी और लौरा की विशाल साझेदारी से मिली गुजरात को मिली पहली जीत, जानें अंक तालिका का हाल

Wed, 06 Mar 2024 11:16 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 06 Mar 2024 11:16 PM IST
सार

Gujarat Giants vs Royal Challengers Bangalore Highlights : गुजरात ने इस जीत के साथ अंक तालिका में अपना खाता खोल लिया है। दो अंकों के साथ टीम पांचवें नंबर पर है। वहीं, आरसीबी छह अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। 

विज्ञापन
GG vs RCB WPL 2024 Highlights Gujarat Giants vs Royal Challengers Bangalore Women IPL Key Highlights Analysis
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात जाइंट्स - फोटो : BCCI/WPL

विस्तार

महिला प्रीमियर लीग के 12वें मैच में गुजरात जाएंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के 19 रन से जीत दर्ज की। बेथ मूनी की अगुवाई वाली टीम ने मंधाना की सेना के खिलाफ लीग की पहली जीत दर्ज की। हालांकि, गुजरात की इस जीत से अंक तालिका में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 
विज्ञापन


जॉर्जिया वेयरहैम के अलावा नहीं चली कोई बल्लेबाज
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात जाएंट्स ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 199 रन बनाए। इसके जवाब में आरसीबी आठ विकेट खोकर सिर्फ 180 रन बना सकी। इस मुकाबले में आरसीबी के लि जॉर्जिया वेयरहैम के अलावा कोई भी महिला बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं। उन्होंने 22 गेंदों में छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 48 रन बनाए। हालांकि, वह इस पारी को अर्धशतक में तब्दील नहीं कर पाईं।
विज्ञापन


पारी की शुरुआत करने उतरीं स्मृति मंधाना और सब्बिनेनी मेघना के बीच 31 रन की साझेदारी हुई। भारतीय स्टार बल्लेबाज 24 रन बनाकर आउट हुईं। वहीं, मेघना चार रन बना सकीं। इस मुकाबले में एलिस पैरी ने 24, सोफी डिवाइन ने 23, ऋचा घोष ने 30, सोफी मोलिनेक्स ने तीन और सिमरन बहादुर (नाबाद) ने एक रन  बनाया। यूपी के लिए एश्ले गार्डनर ने दो विकेट लिए जबकि कैथराइन और तनुजा को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूनी और लौरा के बीच हुई सबसे बड़ी साझेदारी
आरसीबी के खिलाफ गुजरात जाएंट्स ने पांच विकेट खोकर 199 रन बनाए। सलामी बल्लेबाजी के लिए उतरीं लौरा वोल्वार्ड्ट और बेथ मूनी ने विस्फोटक प्रदर्शन किया। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 78 गेंदों में 140 रन की विशाल साझेदारी हुई। लौरा ने 45 गेंदों में 76 रन बनाए। वहीं, कप्तान मूनी 85 रन बनाकर नाबाद रहीं। आरसीबी के खिलाफ फीबी 18 रन, एश्ले गार्डनर 0, दयालन एक और वेदा एक रन बनाकर नाबाद रहीं। वहीं, कैथराइन ब्राइस एक रन बनाकर नाबाद रहीं। गुजरात के खिलाफ आरसीबी के लिए सोफी मोलिनेक्स और जॉर्जिया वेयरहैम ने एक विकेट चटकाया।


अंक तालिका में नहीं हुआ कोई बदलाव
गुजरात ने इस जीत के साथ अंक तालिका में अपना खाता खोल लिया है। दो अंकों के साथ टीम पांचवें नंबर पर है। वहीं, आरसीबी छह अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। शीर्ष पर आठ अंकों के साथ दिल्ली की टीम है जबकि तीसरे स्थान पर मुंबई इंडियंस है। चार अंकों के साथ यूपी वॉरियर्स चौथे पायदान पर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed