फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   GG vs MI WPL 2024 Highlights Gujarat Giants vs Mumbai Indians Women’s IPL Key Highlights Analysis

GG vs MI Highlights : महिला प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस की दूसरी जीत, अमेलिया का ऑलराउंडर प्रदर्शन

Sun, 25 Feb 2024 11:26 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 25 Feb 2024 11:26 PM IST
सार

Gujarat Giants vs Mumbai Indians Highlights : महिला प्रीमियर लीग के तीसरे मैच में अमेलिया कर और हरमनप्रीत कौर की अर्धशतकीय साझेदारी के दम पर मुंबई ने गुजरात को पांच विकेट से हरा दिया। इसी के साथ मुंबई ने टूर्नामेंट में दूसरा मुकाबला जीत लिया।

विज्ञापन
GG vs MI WPL 2024 Highlights Gujarat Giants vs Mumbai Indians Women’s IPL Key Highlights Analysis
अमेलिया कर - फोटो : BCCI

विस्तार

महिला प्रीमियर लीग के तीसरे मैच में मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को 11 गेंदों के शेष रहते पांच विकेट से हरा दिया। टूर्नामेंट में यह मुंबई की दूसरी जीत है। इससे पहले टीम ने ओपनिंग मैच में यूपी को दो रन से मात दी थी। रविवार को खेले गए मुकाबले में मुंबई के लिए हरमनप्रीत कौर ने धमाकेदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 41 गेंदों में 46 रन की दमदार पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से पांच चौके और एक छक्का निकला। 
विज्ञापन


मुंबई ने गुजरात को दिया 157 रन का लक्ष्य
मुंबई बनाम गुजरात मैच में टॉस जीतकर हरमनप्रीत कौर ने बेथ मूनी की टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। गुजरात की शुरुआत झटके के साथ हुई। सलामी बल्लेबाजी के लिए उतरीं वेदा कृष्णमूर्ति पहले ओवर की चौथी गेंद पर बिना कोई रन बनाए पवेलियन लौट गईं। इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरीं हरलीन देओल भी ज्यादा देर तक विकेट पर नहीं टिक सकीं। वह आठ रन बनाकर आउट हो गईं। उन्हें शबनिम इस्माइल ने शिकार बनाया। इससे पहले शबनिम ने वेदा को एलबीडबल्यू के जरिए आउट किया।
विज्ञापन


गुजरात का तीसरा विकेट छठे ओवर की दूसरी गेंद पर गिरा। सिवर ब्रंट ने फीबी लीचफील्ड को कीर्थना के हाथों कैच आउट कराया। वह सिर्फ सात रन बना सकीं। इस मुकाबले में कप्तान बेथ मूनी कैथराइन ब्राइस और तनुजा कंवर के अलावा कोई भी बल्लेबाज 20 रन से अधिक का स्कोर तैयार नहीं कर सकीं। तीनों ने क्रमश: 24, 25 और 28 रन बनाए। वहीं, दयालन हेमलथा ने तीन, एशले गार्डनर ने 15, एस राणा ने शून्य, और ली ताहुहु शून्य रन बनाकर आउट हुईं। इसी के साथ गुजरात ने मुंबई के खिलाफ 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 126 रन बनाए। मुंबई के लिए अमेलिया कर ने चार और शबनिम इस्माइल ने तीन विकेट हासिल किए। वहीं, नैट सिवर ब्रंट और हेली मैथ्यूज को एक-एक सफलता मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेलिया और हरमनप्रीत के बीच हुई 66 रन की साझेदारी
127 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की भी शुरुआत कुछ खास नहीं हुई थी। लगातार दो ओवर में टीम की दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गईं। यास्तिका और हेली ने सात-सात रन बनाए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरीं  नैट सिवर ब्रंट को मूनी ने रनआउट कराया। उन्होंने 22 रन बनाए। गुजरात के खिलाफ हरमनप्रीत कौर और अमेलिया कर के बीच 66 रन की बड़ी साझेदारी हुई, जिसे ली ताहुहु ने तोड़ दिया। छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरीं पूजा सिर्फ एक रन बना सकीं। उन्हें तनुजा कंवर ने बोल्ड कर दिया। इस मुकाबले में हरमनप्रीत कौर और अमनजोत कौर नाबाद रहीं। मैच खत्म होने के बाद अमेलिया कर को उनके दमदार प्रदर्शन के लिए प्लेय ऑफ द मै चुना गया। उन्होंने मुंबई की जीत में गेंद और बल्ले से अहम योगदान दिया। 23 वर्षीय ऑलराउंडर ने चार विकेट हासिल किए और 31 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed