फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   GG vs DC WPL 2024 Highlights Gujarat Giants vs Delhi Capitals Women’s IPL Key Highlights Analysis

GG vs DC Highlights : गुजरात के खिलाफ जीत दर्ज कर अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंची दिल्ली, मुंबई को छोड़ा पीछे

Sun, 03 Mar 2024 11:24 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 03 Mar 2024 11:24 PM IST
सार



Gujarat Giants vs Delhi Capitals Highlights : मेग लैनिंग की अगुवाई वाली टीम ने गुजरात  के खिलाफ आठ  विकेट खोकर 163 रन बनाए। इसके जवाब में गुजरात की टीम 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 138 रन बना सकी। दिल्ली ने गुजरात को 25 रन से हराकर अंक तालिका में पहले स्थान पर कब्जा कर लिया।

विज्ञापन
GG vs DC WPL 2024 Highlights Gujarat Giants vs Delhi Capitals Women’s IPL Key Highlights Analysis
GG vs DC Highlights - फोटो : BCCI/WPL

विस्तार

महिला प्रीमियर लीग के दसवें मैच में गुजरात जाएंट्स को एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली कैपिटल्स ने टीम 25 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मेग लैनिंग की अगुवाई वाली टीम ने गुजरात  के खिलाफ आठ  विकेट खोकर 163 रन बनाए। इसके जवाब में गुजरात की टीम 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 138 रन बना सकी। इस मैच में गुजरात का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। पारी की शुरुआत करने उतरी बेथ मूनी और लौरा वोलवार्ड्ट कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं। 
विज्ञापन


टीम को पहला झटका लौरा के रूप में लगा जो बिना खाता खोले पवेलियन लौट गईं। वहीं, मूनी सिर्फ 12 रन बना सकीं। इस मुकाबले में दिल्ली के गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ गुजरात का बल्लेबाजी क्रम लड़खड़ा गया। एश्ले गार्डनर के अलावा कोई भी बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन  नहीं कर सका। उन्होंने 40 रन बनाए। इसके अलावा फीबी ने 15, वेदा ने 12, कैथराइन ने तीन, तनुजा ने 13 औ तरन्नुम पठान ने नौ रन बनाए। वहीं, मेघना और सायली क्रमश: 10 और सात रन बनाकर नाबाद रहीं। इस मैच में दिल्ली के लिए राधा यादव और जेस जोनासन ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। वहीं, शिखा पांडे और अरुंधति रेड्डी को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन


गुजरात के खिलाफ कप्तान लैनिंग ने जड़ा अर्धशतक
महिला प्रीमियर लीग के दसवें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जाएंट्स को 164 रन का लक्ष्य थमाया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान मेग लैनिंग की अर्धशतकीय पारी के बदौलत 20 ओवर में आठ विकेट खोकर  163 रन बनाए। ये उनका इस सीजन में दूसरा अर्धशतक है। गुजरात के खिलाफ दिल्ली की दमदार शुरुआत हुई। मेग लैनिंग ने 41 गेंदों में 55 रन बनाए। वहीं, शेफाली वर्मा ने एक चौके और एक छक्के की मदद से 13 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरीं एलिस कैप्सी ने 27 रन बनाए। उन्हें मेघना सिंह ने अपना शिकार बनाया। इस मैच में जेमिमा सात, एनाबेल सदरलैंड ने 20, जेस जोनासन ने 11, अरुंधति रेड्डी ने पांच, राधा यादव ने पांच रन बनाए। वहीं, शिखा पांडे 14 रन बनाकर नाबाद रहीं। गुजरात के लिए मेघना सिंह ने सर्वाधिक विकेट लिए। उन्होंने चार विकेट चटकाए। वहीं, एश्ले गार्डनर को दो और तनुजा व मन्नत को एक-एक सफलता मिली।


अंक तालिका का हाल
गुजरात के खिलाफ एकतरफा जीत दर्ज करते ही मेग लैनिंग की अगुवाई वाली टीम ने अंक तालिका में बड़ा बदलाव किया है। मुंबई को पीछे छोड़कर दिल्ली पहले स्थान पर पहुंच गई है। टीम के नेट रनरेट में भी सुधार हो गया है। हालांकि, दोनों टीमों के खाते में छह-छह अंक है। इस मैच में हार के साथ गुजरात पांचवें नंबर पर बरकरार है। तीसरे नंबर पर यूपी वॉरियर्स है जिसके खाते में चार अंक हैं। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर चार अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed