फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Geoff and Mitchell Marsh, father scored a century 36 years ago and now son scored a century in the World Cup

ODI WC: ज्योफ और मिचेल मार्श का कमाल, पिता ने 36 साल पहले तो बेटे ने अब लगाया विश्वकप में शतक

Sun, 22 Oct 2023 12:27 AM IST
शक्तिराज सिंह हेमंत रस्तोगी
हेमंत रस्तोगी Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 22 Oct 2023 12:27 AM IST
सार

36 साल पहले ऑस्ट्रेलिया के ज्योफ मार्श ने भारत में ही हुए रिलायंस विश्वकप में भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक जड़े थे। अब उनके पुत्र मिचेल मार्श ने भारत में ही चल रहे विश्वकप में पाकिस्तान के खिलाफ शतक ठोक दिया।

विज्ञापन
Geoff and Mitchell Marsh, father scored a century 36 years ago and now son scored a century in the World Cup
मिचेल मार्श - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जैसा पिता वैसा बेटा, मिचेल मार्श ने यह कहावत इस विश्वकप में चरितार्थ कर दिखाई है। 36 साल पहले ऑस्ट्रेलिया के ज्योफ मार्श ने भारत में ही हुए रिलायंस विश्वकप में भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक जड़े थे। अब उनके पुत्र मिचेल मार्श ने भारत में ही चल रहे विश्वकप में पाकिस्तान के खिलाफ शतक ठोक दिया। विश्वकप के 48 साल के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब पिता और पुत्र दोनों ने विश्वकप में शतक लगाने की उपलब्धि हासिल की। यही नहीं यह पहला ऐसा विश्वकप है जिसमें पहले विश्वकप खेल चुके चार पिताओं के पुत्र शिरकत कर रहे हैं। न्यूजीलैंड के कार्यवाहक कप्तान टॉम लाथ के पिता रॉड लाथम, इंग्लैंड के सैम कुरेन के पिता केविन कुरेन (जिंबाब्वे), नीदरलैंड के बास डि लीडे के पिता टिम डि लीडे और ऑस्ट्रेलिया के मिचेल के पिता ज्योफ मार्श इससे पहले विश्वकप खेल चुके हैं।
विज्ञापन


मिचेल के पिता ने ऑस्ट्रेलिया को पहली बार बनाया था विजेता
1975 से लेकर अब तक सात पिता-पुत्र की जोडिय़ां विश्वकप में खेल चुकी हैं, लेकिन कभी पिता-पुत्र की ओर से शतक नहीं जड़े गए। मिचेल ने पाकिस्तान के खिलाफ 108 गेंद में 121 रन बनाकर विश्वकप में यह इतिहास भी लिख दिया। मिचेल के पिता ज्योफ ने 1987 के रिलायंस कप के पहले ही मैच में भारत के खिलाफ चेन्नई में 110 और न्यूजीलैंड के खिलाफ चंडीगढ़ में नाबाद 126 रन की पारियां खेली थीं। उन्होंने इस विश्वकप में दो शतक, एक अर्धशतक के साथ 61.14 की औसत से 428 रन बनाए थे। उनकी ऑस्ट्रेलिया को पहला विश्वकप जिताने में अहम भूमिका थी। 1992 के विश्वकप में उन्होंने पांच पारियों में दो अर्धशतक लगाकर 30.20 की औसत से 151 रन बनाए थे। मिचेल के बड़े भाई और ज्योफ के पुत्र शॉन मार्श भी 2019 के विश्वकप में ऑस्ट्रेलिया के लिए दो मैच खेले। 2015 के बाद इस विश्वकप में खेल रहे मिचेल सात मैचों में 34.94 की औसत से 211 रन बना चुके हैं और पांच विकेट ले चुके हैं।
विज्ञापन


सैम के पिता केविन ने 83 में भारत को किया था परेशान
इस विश्वकप में खेल रहे न्यूजीलैंड के टॉम लाथम के पिता रॉड लाथम ने 1992 के विश्वकप में अपनी टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। वहीं इंग्लैंड के सैम कुरेन के पिता केविन जिंबाब्वे के जाने-माने ऑलराउंडर थे। वह दो विश्वकप में 11 मैच खेले और 287 रन बनाने के साथ नौ विकेट लिए। भारत के खिलाफ 1983 विश्वकप का वह मैच, जिसमें कपिल देव ने यादगार 175* रन की पारी खेली थी, उसमें भारत के 17 रन पर पांच विकेट गिराने में कुरेन की अहम भूमिका थी। उन्होंने मैच में तीन विकेट लेने के साथ बाद में 73 रन भी बनाए थे। उस दौरान जिंबाब्वे को टेस्ट का दर्जा नहीं होने के कारण वह टेस्ट नहीं खेल सके। नीदरलैंड के बास डि लीडे के पिता टिम डि लीडे ने तीन विश्वकप के 14 मैच में 18.58 की औसत से 223 रन, 38.85 की औसत से 14 विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वकप में पिता और पुत्र की जोड़ियां
डॉन प्रिंगल (1975) (ईस्ट अफ्रीका), डेरेक प्रिंगल (1987, 92) (इंग्लैंड)
लांस क्रेंस (1975, 79, 83) और क्रिस क्रेंस (1992, 96, 99, 2003)(न्यूजीलैंड)
रोजर बिन्नी (1983, 87), स्टुअर्ट बिन्नी (2015, मैच नहीं खेले) (भारत)
क्रिस ब्रॉड (1987) और स्टुअर्ट ब्रॉड (इंग्लैंड) (2007, 15)
ज्योफ मार्श (1987, 92) और शॉन (2019), मिचेल मार्श (2015, 2023) (ऑस्ट्रेलिया)
रॉड लाथम (1992) और टॉम लाथम (2015, 19, 23) (न्यूजीलैंड)
केविन कुरेन (जिंबाब्वे, 1983, 87) और टॉम (2019, मैच नहीं खेले), सैम कुरेन (इंग्लैंड, 2023)
टिम डि लीडे (1996, 2003, 07) और बास डि लीडे (2023)(नीदरलैंड)
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed