{"_id":"3db5688a-e21c-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"gayle-not-but-charles-despoil-india-s-hope","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं चले गेल, तो इसने बिगाड़ा टीम इंडिया का खेल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
नहीं चले गेल, तो इसने बिगाड़ा टीम इंडिया का खेल
इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 01 Jul 2013 12:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत को वेस्ट इंडीज के खिलाफ मुकाबले में जिस बल्लेबाज से खासा डर था वह तो नहीं चला, लेकिन एक अन्य बल्लेबाज ने टीम इंडिया का गणित बिगाड़ दिया।
विज्ञापन
अजेय रहते हुए चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर त्रिकोणीय सीरीज खेलने पहुंची टीम इंडिया से यहां पर भी पिछला प्रदर्शन दोहराने की उम्मीद थी, लेकिन धोनी की टीम इसमें कामयाब नहीं रही।
विज्ञापन
सीरीज के दूसरे मैच में भारत की बल्लेबाजी बेहद निराशाजनक रही। रोहित शर्मा की 60 रनों की पारी और सुरेश रैना के 44 रनों के योगदान की बदौलत भारत मेजबान टीम को 230 रनों का लक्ष्य दे पाया।
विज्ञापन
पोलार्ड ने मैदान पर अपने साथी को क्यों लगाई फटकार?
चुनौतीपूर्ण लक्ष्य देने के बाद भारत ने दूसरे ही ओवर में क्रिस गेल जैसे विस्फोटक बल्लेबाज का विकेट झटक लिया। गेल की ख्याति आक्रामक बल्लेबाज के रूप में है और उन्हें अकेले अपने दम पर मैच का रुख पलटने वाला बल्लेबाज माना जाता है।
उमेश यादव ने दूसरे ही ओवर में जैसे ही गेल का विकेट हासिल किया, भारतीय खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने कुछ अन्य कैरेबियाई बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाकर जीत की आस बनाए रखी।
लेकिन भारत को गेल के साथ ओपनिंग करने उतरे जॉनसन चार्ल्स का विकेट चटकाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। एक छोर पर विकेटों के पतन के बावजूद चार्ल्स ने अपना विकेट बचाए रखा और टीम को लक्ष्य के करीब ले जाने में जुटे रहे।
साथ ही चार्ल्स ने डेरेन ब्रावो (55) के साथ चौथे विकेट के लिए 116 रनों की साझेदारी भी निभाई।
गेल (11) के अलावा कार्यवाहक कप्तान कीरोन पोलार्ड (4) भी विस्फोटक बल्लेबाजी करते हैं और संयोग से वह भी नहीं चले।
ट्राईसीरीजः रोमांचक मैच में एक विकेट से हारी टीम इंडिया
लेकिन चार्ल्स ने दो धुरंधर बल्लेबाजों की असफलता की कमी टीम को नहीं खलने दी। उन्होंने अपनी पारी में चार करारे छक्के के अलावा आठ चौके भी जमाए।
हालांकि वह अपने शतक से मात्र तीन रन से चूक गए। भारत को यह बड़ी सफलता तब हासिल हुई जब वह अपना काम कर चुके थे और मेजबान टीम जीत से महज 19 रन दूर थी।
गेल को आउट करने वाले उमेश यादव ने चार्ल्स का विकेट 41वें ओवर में झटका। चार्ल्स के जाने के बाद पुछल्ले बल्लेबाजों ने शेष 19 रन एक विकेट खोकर हासिल कर लिया।