{"_id":"2cf365abae02ddf852e2a5c08256ebd3","slug":"gavaskar-seeks-rs-1-90-cr-from-bcci-for-being-ipl-president-hindi-news-sv","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गावस्कर ने BCCI को लिखा पत्र, काम के बदले मांगे 2 करोड़","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
गावस्कर ने BCCI को लिखा पत्र, काम के बदले मांगे 2 करोड़
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 27 Apr 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने पिछले साल आईपीएल में बतौर अध्यक्ष अपनी सेवाएं देने के लिए बीसीसीआई से 1.90 करोड़ रुपये की मांग की है।
विज्ञापन
पूर्व ओपनर को सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद नियुक्त किया गया था। अदालत ने बोर्ड को इसके एवज में गावस्कर को पर्याप्त राशि भी बतौर मुआवजा भी देने को कहा था क्योंकि इस दौरान वह कमेंटेटर और कॉलमिस्ट के रूप में अपनी सेवाएं स्थगित रखेंगे।
विज्ञापन
कार्यकारी समिति के एक सूत्र के अनुसार गावस्कर ने इस बाबत बीसीसीआई को पत्र लिखा है। कार्यकारी समिति की बैठक में मौजूद एक वरिष्ठ बोर्ड अधिकारी के अनुसार सनी गावस्कर ने उतनी ही राशि की मांग की है जितना कि वह उस दौरान कमेंटटेर, कॉलमिस्ट और मीडिया विशेषज्ञ के तौर पर अपनी भूमिका के लिए अर्जित करते। अभी बोर्ड ने इसे मंजूरी नहीं दी है लेकिन स्वाभाविक है कि अदालत के निर्देशानुसार मुआवजा तो दिया जाएगा।
विज्ञापन
नियमानुसार सुनील गावस्कर का पत्र वित्त समिति के पास भेजा जाएगा जो इसे मंजूर करेगी। राशि उतनी मिलेगी या उससे कम यह वित्त समिति की सिफारिश पर निर्भर करेगा।
तेंदुलकर ने मांगी अपनी भूमिका की जानकारी
बीसीसीआई ने टीम इंडिया के नए कोच के चयन के संबंध में सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ को सलाहकार समिति में शामिल किया है।
इस बारे में सूत्र का कहना है कि पूर्व कप्तान तेंदुलकर ने बीसीसीआई से यह जानकारी मांगी है कि सलाहकार समिति में उनकी भूमिका क्या होगी और क्रिकेट के विकास के संदर्भ में बोर्ड उनसे क्या उम्मीद कर रहा है। यदि कोई अनुबंध है तो उसकी क्या शर्तें हैं। इस बारे में सचिन ने बीसीसीआई से विवरण मांगा है।
इस बारे में सूत्र का कहना है कि पूर्व कप्तान तेंदुलकर ने बीसीसीआई से यह जानकारी मांगी है कि सलाहकार समिति में उनकी भूमिका क्या होगी और क्रिकेट के विकास के संदर्भ में बोर्ड उनसे क्या उम्मीद कर रहा है। यदि कोई अनुबंध है तो उसकी क्या शर्तें हैं। इस बारे में सचिन ने बीसीसीआई से विवरण मांगा है।