{"_id":"5ee4f0df250c17191837bdf5","slug":"gautam-gambhir-explains-indian-cricket-team-biggest-weakness","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सामने आई भारत की सबसे बड़ी कमजोरी, गंभीर ने बताया क्यों फाइनल हार जाती है टीम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सामने आई भारत की सबसे बड़ी कमजोरी, गंभीर ने बताया क्यों फाइनल हार जाती है टीम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 13 Jun 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
गौतम गंभीर
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पूर्व सलामी गौतम गंभीर बल्लेबाज को लगता है कि भारतीय खिलाड़ियों में मुश्किल हालात में दबाव से निपटने के लिए 'मानसिक मजबूती' की कमी है। गंभीर ने कहा कि वे तब तक खुद को विश्व चैंपियन नहीं कह सकते जब तक वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नमेंट में वे खुद को साबित नहीं करते।
2 of 5
2015 विश्व कप भारतीय क्रिकेट टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत ने 1983 और 2011 में दो बार वन-डे वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया है, लेकिन चार बार वह टूर्नामेंट के सेमीफाइनल चरण से बाहर हो चुका है, जिसमें पिछले दो चरण 2015 और 2019 शामिल हैं।
3 of 5
T-20 वर्ल्ड कप में भारत ने 2007 में शुरुआती चरण में ट्रॉफी जीती थी और टीम 2014 में फाइनल में पहुंची थी। गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स के 'क्रिकेट कनेक्टिड' शो में कहा, 'टीम में एक अच्छे खिलाड़ी और एक बहुत अच्छे खिलाड़ी के बीच में से क्या चीज आपको अलग करती है। वह है कि आप महत्वपूर्ण मैचों में कैसा करते हो। मुझे लगता है कि शायद हम दबाव से अच्छी तरह से नहीं निपट पाते, जबकि अन्य टीमें दबाव से अच्छी तरह निपट लेती हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
उन्होंने कहा, 'अगर आप सभी सेमीफाइनल और फाइनल को देखो तो इसमें दिखता है कि जब आप लीग चरण में काफी अच्छा खेलते हो, लेकिन सेमीफाइनल या नॉकआउट में इतना अच्छा नहीं खेलते, यह शायद आपकी मानसिक मजबूती ही है।'
विज्ञापन
5 of 5
क्रिकेट वर्ल्ड कप 2011
- फोटो : अमर उजाला
गंभीर उस टीम का हिस्सा थे, जिसने 28 साल बाद 2011 में वर्ल्ड कप खिताब जीता था। उन्होंने कहा कि भारत तब तक खुद को विश्व चैंपियन नहीं कह सकता, जब तक वे खुद इसे साबित नहीं करते। उन्होंने कहा, 'हम बात कर सकते हैं कि हमें सबकुछ मिल गया, हममें विश्व चैंपियन बनने की काबिलियत है, लेकिन जब तक आप क्रिकेट के मैदान पर जाकर साबित नहीं करते, आपको विश्व चैंपियन नहीं कहा जाएगा।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।