{"_id":"5db31f048ebc3e93b65d6c41","slug":"gautam-gambhir-tells-sanju-samson-grab-your-moment-ahead-of-bangladesh-t20is","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैमसन को टी-20 टीम में शामिल किए जाने से खुश हैं गंभीर, बोले- मौके का पूरा फायदा उठाना संजू","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सैमसन को टी-20 टीम में शामिल किए जाने से खुश हैं गंभीर, बोले- मौके का पूरा फायदा उठाना संजू
Fri, 25 Oct 2019 09:42 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 25 Oct 2019 09:42 PM IST
विज्ञापन
संजू सैमसन
- फोटो : social Media
क्रिकेटर से राजनेता बने गौतम गंभीर ने बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए संजू सैमसन को भारतीय टीम में शामिल किए जाने पर खुशी जताते हुए कहा कि इसका लंबे समय से इंतजार था।
विज्ञापन
गंभीर लंबे समय से केरल के इस क्रिकेटर को टीम में शामिल किए जाने की पैरवी कर रहे थे। बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज तीन नवंबर से खेली जाएगी। गंभीर ने ट्वीट किया, 'संजू सैमसन को टी-20 टीम में शामिल किए जाने की बधाई। इस मौके का पूरा फायदा उठाना संजू। इसका लंबे समय से इंतजार था।'
विज्ञापन
सैमसन ने भारत के लिए एकमात्र टी20 मैच जुलाई 2015 में खेला था जब दूसरे दर्जे की टीम ने जिंबाब्वे का दौरा किया था। बाद से उन्हें अनुशासन कारणों से केरल टीम से भी निकाल दिया गया। संजू ने अपनी फिटनेस पर काफी मेहनत की और विजय हजारे ट्रॉफी में नाबाद 212 रन बनाए थे।
विज्ञापन