{"_id":"63669ae75882da13871ba6ee","slug":"gautam-gambhir-said-virat-kohli-can-be-an-anchor-and-aggressor-as-well-babar-williamson-and-smith-can-t","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gambhir On Virat: विराट के मुरीद हुए गौतम गंभीर, बोले- उनके पास वह क्षमता जो बाबर, विलियम्सन या स्मिथ में नहीं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Gambhir On Virat: विराट के मुरीद हुए गौतम गंभीर, बोले- उनके पास वह क्षमता जो बाबर, विलियम्सन या स्मिथ में नहीं
Sat, 05 Nov 2022 10:48 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 05 Nov 2022 10:48 PM IST
सार
विराट कोहली की तारीफ करते हुए गौतम गंभीर ने कहा कि उनके पास वह क्षमता है, जो बाबर आजम, केन विलियम्सन या स्टीव स्मिथ में नहीं है।
विज्ञापन
विराट कोहली और गौतम गंभीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टी20 विश्व कप 2022 में विराट कोहली शानदार लय में हैं। ऑस्ट्रेलिया की पिचें कोहली को रास आ रही हैं और वह चार मैचों में तीन अर्धशतक लगा चुके हैं। खास बात यह है कि तीन मैचों में अर्धशतक लगाने के बाद कोहली नाबाद लौटे हैं। वह इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में भी शामिल हैं।
बांग्लादेश के खिलाफ मैच में विराट कोहली ने 44 गेंद में 64 रन की बेहतरीन पारी खेली। मुश्किल पिच में विराट ने एक छोर संभालकर बल्लेबाजी की और टीम इंडिया का स्कोर 184 रन तक पहुंचा दिया। विराट की यह पारी देख गौतम गंभीर भी उनके दीवाने हो गए। कोहली के जन्मदिन पर उन्होंने कहा कि विराट के पास वह क्षमता है, जो बाबर आजम, केन विलियम्सन या स्टीव स्मिथ के पास नहीं है।

टी20 क्रिकेट में विराट की बल्लेबाजी की आलोचना करने वाले गंभीर ने कहा “इस बल्लेबाजी लाइनअप में, कोहली पारी की शुरुआत में एक एंकर होने के साथ-साथ अंतिम दस ओवरों में एक फिनिशर भी हैं। जब आप बाबर आजम को देखते हैं तो ऐसा नहीं है कि आप उन्हें (अन्य खिलाड़ियों को) एंकर कह सकते हैं। विराट कोहली एक एंकर से कहीं ज्यादा हैं। जब मैच के पहले 10 ओवरों में हालात कठिन होते हैं और भारत विकेट खो देता है, जैसा कि इस मैच में हुआ तो कोहली ने केएल राहुल के साथ साझेदारी की और संभलकर खेले। जब राहुल आउट हुए तो सूर्यकुमार यादव के साथ साझेदारी की और सूर्यकुमार के आउट होने के बाद फिनिशर की भूमिका निभाते हुए तेजी से रन बनाए।”
गंभीर ने कहा कि विराट के पास एक समय के बाद गियर बदलने की अनुठी क्षमता है। यह सभी खिलाड़ियों के पास नहीं होती। केन विलियमसन, स्टीव स्मिथ और बाबर आजम जैसे खिलाड़ी ऐसा करने में विफल रहे हैं। गंभीर ने कहा "यह ऐसा कुछ है जो आप केवल तभी कर सकते हैं जब आपके पास क्षमता हो। बहुत कम खिलाड़ियों में एंकर और आक्रामक दोनों होने की क्षमता होती है। केन विलियमसन, स्टीव स्मिथ और बाबर आजम के पास यह नहीं है लेकिन विराट कोहली के पास है।”

T20 WC 2022: भारत-पाकिस्तान के बीच हो सकता है फाइनल, जानें क्या हैं समीकरण?
बांग्लादेश के खिलाफ बेहतरीन लय में थे विराट
बांग्लादेश के खिलाफ जरूरी मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने चौथे ओवर में कप्तान रोहित शर्मा का विकेट खो दिया। कोहली ने इसके बाद केएल राहुल के साथ मिलकर 67 रन की साझेदारी की। राहुल इस टी20 विश्व कप में अपना पहला अर्धशतक बनाकर आउट हो गए। कोहली ने इसके बाद सूर्यकुमार यादव के साथ 38 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। सूर्यकुमार के आउट होने के बाद कोहली ने तेजी से रन बनाकर भारत का स्कोर 184 रन तक पहुंचाया।