फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup 2022: Birthday Boy Virat Kohli Answers Most Googled Questions About Him; Watch Video

Kohli Birthday: जन्मदिन पर कोहली ने बताया मीठे में उन्हें क्या है पसंद? खुद को 'महान' कहे जाने पर दिया ये जवाब

Sat, 05 Nov 2022 05:32 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 05 Nov 2022 05:32 PM IST
सार

वीडियो में कोहली उन पर किए गूगल किए गए सबसे ज्यादा सवालों के जवाब देते दिखे। पहला सवाल उनसे पूछा जाता है कि क्या वह क्रिकेट के महानतम (G.O.A.T: ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम) खिलाड़ी हैं? जानें उनका जवाब...

विज्ञापन
T20 World Cup 2022: Birthday Boy Virat Kohli Answers Most Googled Questions About Him; Watch Video
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली आज 34वां जन्मनदिन मना रहे हैं। वह फिलहाल भारतीय टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप खेल रहे हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ आखिरी ग्रुप मैच से पहले कोहली ने शनिवार को जन्मदिन मनाया। इस मौके पर वर्ल्ड कप के ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह तरह तरह के सवालों के जवाब दे रहे हैं। 
विज्ञापन

T20 World Cup 2022: Birthday Boy Virat Kohli Answers Most Googled Questions About Him; Watch Video
मेलबर्न में केक काटते विराट कोहली और पैडी अप्टन - फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में कोहली उन पर किए गूगल किए गए सबसे ज्यादा सवालों के जवाब देते दिखे। पहला सवाल उनसे पूछा जाता है कि क्या वह क्रिकेट के महानतम (G.O.A.T: ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम) खिलाड़ी हैं? कोहली को मौजूदा समय का बेस्ट प्लेयर माना जाता है। चाहे वह फिटनेस हो या बैटिंग या फील्डिंग कोहली का कोई तोड़ नहीं है। उनकी दुनिया भर में काफी फैन फॉलोइंग है। इसी वजह से उन्हें गूगल पर खूब सर्च किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महानतम खिलाड़ी के सवाल पर कोहली ने कहा- नहीं मुझे नहीं लगता कि मैं खुद को क्रिकेट का महान खिलाड़ी मानूंगा। केवल दो लोग ही इसके लिए क्वालिफाई करते हैं- सचिन तेंदुलकर और सर विवियन रिचर्ड्स।
विज्ञापन

कोहली से यह भी सवाल पूछे गए...

विराट कोहली का पसंदीदा ऑस्ट्रेलियाई ग्राउंड?
एडिलेड ओवल

विराट कोहली का फेवरेट डेजर्ट (मिठाई)?
मालवा पुडिंग (दक्षिण अफ्रीका में खाया था)

विराट कोहली का पसंदीदा देसी डेजर्ट?
गाजर का हलवा

विराट कोहली का वजन और उनकी हाइट?
हाइट: 5 फिट 11 इंच, वजन: पिछले आठ साल में मेरा वजन 74.5 किलोग्राम से लेकर 75 किलोग्राम रहा है।

वीडियो यहां देखें-

34 साल की उम्र में भी विराट कोहली कआफी फिट हैं। तीन साल खराब फॉर्म से जूझने के बाद कोहली ने इस साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बेहतरीन वापसी की। उन्होंने इस साल अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 में शतक जड़ा। यह उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला और तीनों फॉर्मेट मिलाकर 71वां शतक रहा। उसके बाद से कोहली शानदार फॉर्म में दिखे हैं। इस वर्ल्ड कप में चार में से तीन मैचों में वह अर्धशतक जड़ चुके हैं। भारतीय टीम छह नवंबर को जिम्बाब्वे के खिलाफ आखिरी ग्रुप मैच खेलेगी। इस मैच को जीतने के साथ ही टीम इंडिया सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed