फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Gautam Gambhir role is under scrutiny as India's Champions Trophy performance could determine future

BCCI: भारतीय टीम में नहीं चल रहा सब सही? चैंपियंस ट्रॉफी के बाद कोच गंभीर के भविष्य की समीक्षा करेगा बीसीसीआई

Tue, 14 Jan 2025 06:47 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 14 Jan 2025 06:47 PM IST
सार

गंभीर ने पिछले साल जुलाई से भारतीय टीम के कोच का पद संभाला था। भारत को तब से 10 में से छह टेस्ट मैचों में हार मिली है और उसने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज भी गंवाई थी। इसके और अपने खराब फॉर्म के कारण विराट कोहली और रोहित शर्मा के अंतरराष्ट्रीय करियर को लेकर भी अटकलों का बाजार गर्म है।

विज्ञापन
Gautam Gambhir role is under scrutiny as India's Champions Trophy performance could determine future
गौतम गंभीर - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय टीम को जब से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में हार मिली है, तभी से टीम में सब सही नहीं चल रहा है। पूर्व क्रिकेटरों और प्रशंसकों ने जहां टीम के खिलाड़ियों और मुख्य कोच गौतम गंभीर को निशाने पर लिया है, वहीं अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) भी सख्त रवैया अपनाने की सोच रहा है। भारत को अगले महीने चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेना है और बताया जा रहा है कि बीसीसीआई इसके प्रदर्शन के आधार पर गंभीर के कार्यकाल की समीक्षा करेगा। 
विज्ञापन

गंभीर के कोच रहते टीम ने गंवाए 10 में से छह टेस्ट 
गंभीर ने पिछले साल जुलाई से भारतीय टीम के कोच का पद संभाला था। भारत को तब से 10 में से छह टेस्ट मैचों में हार मिली है और उसने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज भी गंवाई थी। इसके और अपने खराब फॉर्म के कारण विराट कोहली और रोहित शर्मा के अंतरराष्ट्रीय करियर को लेकर भी अटकलों का बाजार गर्म है। इसके साथ ही गंभीर की स्थिति भी अब उतनी मजबूत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसी अटकलें हैं कि ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान उनके और प्रमुख खिलाड़ियों के बीच मतभेद रहे। भारत को पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-3 से पराजय का सामना करना पड़ा। एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से कहा, अगर भारत चैंपियंस ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन नहीं करेगा तो मुख्य कोच की स्थिति भी मजबूत नहीं रहेगी। हां, उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप तक है, लेकिन समीक्षा जारी रहेगी। खेल में नतीजे अहम होते हैं और अभी तक गंभीर ने ठोस नतीजे नहीं दिए हैं।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया दौरे को लेकर हुई समीक्षा बैठक 
ऑस्ट्रेलिया दौरे को लेकर हाल ही में बीसीसीआई ने समीक्षा बैठक की थी और समझा जाता है कि टीम में संस्कृति को लेकर गंभीर और सीनियर खिलाड़ियों की राय एक नहीं थी। सूत्र ने कहा, गंभीर सुपरस्टार कल्चर खत्म करना चाहते हैं जो इतने साल से चला आ रहा है। 2012 में कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी करते हुए उन्होंने आईपीएल फाइनल में ब्रेंडन मैकुलम को बाहर बैठा दिया था। वह सुपरस्टार कल्चर खत्म करने आए हैं और इससे कुछ खिलाड़ियों को दिक्कत हो रही है।

उन्होंने एक उदाहरण देते हुए कहा, एक बार दिल्ली रणजी टीम के कप्तान रहते हुए गंभीर ने तय किया कि वे घरेलू मैच रोशनआरा मैदान पर खेलेंगे जहां पिच हरी भरी है लेकिन भारतीय टीम से बाहर एक बड़े सुपरस्टार ने जामिया मीलिया इस्लामिया मैदान पर खेलने पर जोर दिया जो दक्षिणी दिल्ली स्थित उनके घर के पास था। गंभीर ने इसे खारिज कर दिया था। इसी तरह भारतीय टीम में भी वह स्टार कल्चर नहीं चाहते।

खिलाड़ियों और गंभीर में हैं मतभेद? 
समझा जाता है कि गंभीर इस बात से खुश नहीं थे कि कैसे कुछ स्टार खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर होटलों और अभ्यास के समय को लेकर फरमाइशें रखी। दूसरी ओर सीनियर खिलाड़ियों को लगता है कि उनकी ओर से संवाद का अभाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed