फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Gautam Gambhir, Rohit Sharma are set to be questioned by the BCCI over the recent results in Indian cricket

Report: ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद रोहित-गंभीर से सवाल करेगा BCCI? अश्विन के संन्यास का मुद्दा भी उठ सकता है

Wed, 01 Jan 2025 12:06 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 01 Jan 2025 12:06 PM IST
सार

अभी सीरीज में एक मैच शेष है इसलिए फिलहाल इस बारे में बात नहीं होगी, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के शीर्ष अधिकारी हाल के नतीजों पर मुख्य कोच गौतम गंभीर और भारतीय कप्तान रोहित शर्मा से सवाल कर सकते हैं।

विज्ञापन
Gautam Gambhir, Rohit Sharma are set to be questioned by the BCCI over the recent results in Indian cricket
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारतीय टीम के लिए 2024 का अंत सुखद नहीं रहा क्योंकि उसे ऑस्ट्रेलिया दौरे पर दो टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा। इससे भारत के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में पहुंचने की संभावनाओं को तगड़ा झटका लगा। पहले भारतीय टीम को घरेलू जमीन पर न्यूजीलैंड के हाथों तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा, फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड और मेलबर्न टेस्ट में हार मिली। 
विज्ञापन

अभी सीरीज में एक मैच शेष है इसलिए फिलहाल इस बारे में बात नहीं होगी, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के शीर्ष अधिकारी हाल के नतीजों पर मुख्य कोच गौतम गंभीर और भारतीय कप्तान रोहित शर्मा से सवाल कर सकते हैं। इस बीच, रोहित का टेस्ट से संन्यास लेना भी दो कारणों के चलते चर्चा में है। पहला, वह रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं और दूसरा जसप्रीत बुमराह ने कप्तान के तौर पर अपने नेतृत्व का प्रभाव दिखाया है जिससे बीसीसीआई की चयन समिति टीम में बदलाव के दौर में तेजी लाने की कोशिश कर रही है। रोहित का बल्ला पिछले कुछ समय से फ्लॉप रहा है। उन्होंने पांच पारियों में सिर्फ 31 रन और पिछली 14 पारियों में 155 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेषज्ञों के निशाने पर आए थे रोहित 
रोहित के फॉर्म को देखते हुए कई क्रिकेट विशेषज्ञों ने भी रोहित के टेस्ट प्रारूप छोड़ने की मांग कर दी है। जिस तरह रोहित के ओपनिंग में लौटने से शुभमन गिल को मेलबर्न टेस्ट से बाहर किया गया, उससे कप्तान की काफी आलोचना की गई थी। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज मार्क वॉ ने कहा था, अगर मैं अभी चयनकर्ता होता और वह नहीं बना रहा होता तो मैं कहता रोहित आपकी सेवाओं के लिए धन्यवाद। आप महान खिलाड़ी हैं, लेकिन हम बुमराह को सिडनी टेस्ट के लिए कप्तान बना रहे हैं। 
विज्ञापन

अश्विन के संन्यास पर गंभीर की भूमिका?
भारतीय टीम के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिसबेन टेस्ट के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। अश्विन के संन्यास पर गंभीर की भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं, लेकिन रिपोर्ट की मानें तो इस फैसले में कोच की कोई भूमिका नहीं थी। इतना ही नहीं गंभीर और अश्विन के बीच सब कुछ सही चल रहा था। माना जा रहा है कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाद बीसीसीआई रोहित और गंभीर से सीरीज को लेकर सवाल कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed