#ThankYouGauti: गौतम गंभीर को शानदार करियर पर मशहूर क्रिकेटरों ने दी बधाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर ने बुधवार को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की। गंभीर ने टीम इंडिया के लिए 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट में पहला टेस्ट खेला, जो उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का आखिरी मैच रहा। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 58 टेस्ट में 41.95 की औसत से 4,154 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 9 शतक और 22 अर्धशतक जमाए। वहीं 147 वन-डे में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करने वाले गंभीर ने 39.68 की औसत और 85.25 के स्ट्राइक रेट से 5,238 रन बनाए। गंभीर ने 37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेले।
गौतम गंभीर ने टीम इंडिया को दो विश्व कप खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई। वह 2007 वर्ल्ड टी20 फाइनल में टीम इंडिया के सर्वश्रेष्ठ स्कोरर रहे, जहां भारत ने अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 75 रन से मात दी। इसके अलावा 2011 विश्व कप के फाइनल में तीसरे नंबर पर आकर बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 97 रन की उम्दा पारी खेली और कप्तान एमएस धोनी के साथ मैच विजयी साझेदारी की।
गौतम गंभीर के संन्यास की घोषणा पर मशहूर क्रिकेटरों ने उन्हें शानदार करियर के लिए बधाई दी।
Congratulations @GautamGambhir on a glorious career. You were a special talent and had a Gambhir role in our win in the World Cup finals. Batting with you at Napier was extra special. Enjoy your second innings with family and friends! pic.twitter.com/dNpyNfbLe6
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) December 5, 2018
(शानदार करियर पर बधाई गौतम गंभीर। आप विशेष प्रतिभा थे और विश्व कप फाइनल्स में हमारी जीत में आपकी गंभीर भूमिका थी। नेपियर में आपके साथ बल्लेबाजी करना बहुत विशेष रहा। परिवार और दोस्तों के साथ अपनी दूसरी पारी का आनंद लीजिए।)
It’s always a tough decision to make but you only know when is the best time. I wish you all the best for your future @GautamGambhir. Great memories of playing together for the country. Keep rocking! pic.twitter.com/caEJEdXJAc
— R P Singh (@rpsingh) December 4, 2018
(यह फैसला लेना हमेशा कड़ा होता है, लेकिन आपको पता होता है कि कब सही समय है। मैं आपको भविष्य की शुभकामनाएं देता हूं गौतम गंभीर। देश के लिए एकसाथ खेलने की यादें शानदार हैं।)
Congratulations @GautamGambhir on a fantastic career. You can be very proud of the way you played every time you stepped on to the cricket field. I cherish the truly memorable moments we shared & am sure you will continue to serve the country in your own ways. #ThankYouGambhir
— VVS Laxman (@VVSLaxman281) December 4, 2018
(शानदार करियर के लिए गौतम गंभीर को बधाई। क्रिकेट के मैदान पर आप जब भी बल्लेबाजी करने आते थे, उस पर आपको बहुत गर्व होगा। हमने साथ में बिताया समय मैं हमेशा याद करता हूं और मुझे भरोसा है कि आप अपनी तरह से देश की सेवा करते रहेंगे।)
I gotta say.. I don't like retirements.. especially of people that I admire deeply. Congratulations @GautamGambhir on an amazing career. I'm grateful for all that we shared on and off the field. It's been an honour skip. My best wishes on ur second innings.
— Robin Aiyuda Uthappa (@robbieuthappa) December 4, 2018
(मैं कहना चाहूगा कि मुझे संन्यास पसंद नहीं है, विशेषकर उनके, जिनका मैं काफी सम्मान करता हूं। गौतम गंभीर आपको शानदार करियर की बधाई। मैं उन सभी चीजों का शुक्रगुजार हूं, जो समय हमने मैदान के अंदर और बाहर साथ बिताया। यह सम्मान की बात है कप्तान। आपकी दूसरी पारी के लिए मेरी शुभकामनाएं।)
Gauti I wish you all the best going forward brother..u have been a true champion and fighter for india 🇮🇳 lots of love pic.twitter.com/uTx0pgwKII
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) December 4, 2018
(गौतम गंभीर आपको आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं भाई। आप भारत के लिए सच्चे चैंपियन और फाइटर हैं। ढेर सारा प्यार।)
@GautamGambhir congratulations on a wonderful career. one of the best batsman in world cricket ,specially against spinners. @GautamGambhir made my generation of spinner realise how important bowling skills were.
Punished the quality balls also
Privileged to share memories with u pic.twitter.com/TvcsCXH1eA— ramesh powar (@imrameshpowar) December 4, 2018
(शानदार करियर के लिए बधाई गौतम गंभीर। विश्व क्रिकेट में स्पिनर्स के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक। गौतम गंभीर ने मेरी पीढ़ी के स्पिनरों को महसूस कराया कि गेंदबाजी शैली कितनी महत्वपूर्ण हैं। अच्छी गेंदों पर प्रहार करना। आपके साथ समय बिताना अच्छा महसूस कराता है।)