फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Gautam Gambhir Names Kuldeep Yadav X-factor Spinner For India vs Australia Test Series; Ahead of Ashwin, Axar

IND vs AUS: अक्षर-अश्विन नहीं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह स्पिनर हो सकता है एक्स-फैक्टर, गंभीर ने बताई वजह, जानें

Fri, 13 Jan 2023 11:10 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 13 Jan 2023 11:10 AM IST
सार

विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के पॉइंट्स टेबल में फिलहाल ऑस्ट्रेलिया और भारत की टीमें शीर्ष दो स्थान पर काबिज है। जैसे-जैसे ये सीरीज पास आ रही है, वैसे-वैसे फैंस में टीम चयन को लेकर भी दिलचस्पी बढ़ गई है। भारत में टेस्ट सीरीज होने पर स्पिन हमेशा एक प्रमुख हथियार रहा है।

विज्ञापन
Gautam Gambhir Names Kuldeep Yadav X-factor Spinner For India vs Australia Test Series; Ahead of Ashwin, Axar
भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज के बाद भारत अगले महीने से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगा। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए क्वालिफाई करने के लिहाज से यह सीरीज टीम इंडिया के लिए काफी महत्वपूर्ण है। भारतीय टीम को इस सीरीज में कम से कम दो मैच जीतने होंगे। सीरीज हारने पर टीम इंडिया पर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से बाहर होने का खतरा होगा।
विज्ञापन

गंभीर ने इस खिलाड़ी को बताया एक्स-फैक्टर

विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के पॉइंट्स टेबल में फिलहाल दोनों टीमें शीर्ष दो स्थान पर काबिज है। जैसे-जैसे ये सीरीज पास आ रही है, वैसे-वैसे फैंस में टीम चयन को लेकर भी दिलचस्पी बढ़ गई है। भारत में टेस्ट सीरीज होने पर स्पिन हमेशा एक प्रमुख हथियार रहा है। ऐसे में भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज गौतम गंभीर को लगता है कि कुलदीप यादव अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल की जगह भारत के लिए 'एक्स-फैक्टर' साबित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

Gautam Gambhir Names Kuldeep Yadav X-factor Spinner For India vs Australia Test Series; Ahead of Ashwin, Axar
गौतम गंभीर - फोटो : सोशल मीडिया
गुरुवार को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में भारतीय थिंक-टैंक द्वारा बार-बार ठुकराए गए कुलदीप ने एक और बार अपनी क्षमता साबित की। उन्होंने सिराज के साथ मिलकर श्रीलंकाई बैटिंग लाइन अप को तहस नहस कर दिया। दोनों ने तीन-तीन विकेट झटके। कुलदीप ने 10 ओवर में 51 रन देकर तीन विकेट झटके। साथ ही 'मैन ऑफ द मैच' का पुरस्कार जीता। भारत ने केएल राहुल के 64 रन बनाकर नाबाद रहते हुए चार विकेट से मैच जीत लिया। कुलदीप और राहुल के प्रदर्शन के कारण भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली।
विज्ञापन

गंभीर ने मैच के बाद कहा- वह हमेशा इसी तरह से कंसिस्टेंट रहते हैं। यह सिर्फ उनका आत्मविश्वास जाहिर करता है। हमने रोहित शर्मा के बारे में जो कुछ भी देखा है, उनमें युवा गेंदबाजों को वह आत्मविश्वास देने की क्षमता है। अब समय आ गया है कि उन्हें कुलदीप यादव के साथ खड़े रहना चाहिए। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनकी गेंदबाजी से काफी फायदा होगा। ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज में कुलदीप की गेंदबाजी में महत्वपूर्ण होगी। यदि आप कुलदीप को शेड में रखते हैं और उन्हें वनडे फॉर्मेट खेलने नहीं देते हैं और आप उन्हें अचानक टेस्ट सीरीज के लिए लाते हैं, तो उनके पास कम बॉलिंग प्रैक्टिस होगी।

गंभीर ने कुलदीप की तारीफ की

IND vs BAN: Kuldeep Yadav shatters Ashwin and Kumble's records with  smashing return to India Test side | Cricket News

गंभीर ने कहा- मुझे लगता है कि कुलदीप को ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज तक हर वनडे में खिलना चाहिए क्योंकि वह उस सीरीज में बहुत महत्वपूर्ण होने वाले हैं। मेरे लिए, वह आर अश्विन, अक्षर से आगे एक्स-फैक्टर बनने जा रहे हैं। दरअसल, कुलदीप को हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में टीम में शामिल किया गया था। उस मैच में वह मैन ऑफ द मैच भी रहे थे, लेकिन अगले ही टेस्ट में उन्हें ड्रॉप कर दिया गया। इसको लेकर टीम मैनेजमेंट की खूब आलोचना हुई थी। भारत को श्रीलंका के खिलाफ तीसरा वनडे 15 जनवरी को तिरुवनंतपुरम में खेलना है। इसके बाद टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन-तीन मैचों की वनडे और टी20 सीरीज खेलेगी। नौ फरवरी से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

मैच संख्या

तारीख

मैच

वेन्यू

1

9 – 13 फरवरी

पहला टेस्ट

नागपुर

2

17 – 21 फरवरी

दूसरा टेस्ट

दिल्ली

3

1 – 5 मार्च

तीसरा टेस्ट

धर्मशाला

4

9 – 13 मार्च

चौथा टेस्ट

अहमदाबाद


भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल

मैच संख्या

तारीख

मैच

वेन्यू

1

17 मार्च

पहला वनडे

मुंबई

2

19 मार्च

दूसरा वनडे

विशाखापट्टनम

3

22 मार्च

तीसरा वनडे

चेन्नई

58.93 फीसदी अंक हासिल कर भारत की टीम टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर बनी हुई है। अब भारत को अपने घर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैच खेलने हैं। ये चारों मैच जीतने पर भारत के पास 68.06 फीसदी अंक हो जाएंगे। इस स्थिति में टीम इंडिया आसानी से फाइनल में पहुंच जाएगी। हालांकि, यह सीरीज कम अंतर से जीतने पर भी भारत फाइनल में पहुंच सकता है, लेकिन श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका की टीम भी फाइनल की रेस में हैं। ऐसे में भारत के सीरीज हारने पर श्रीलंका या दक्षिण अफ्रीका अपने बाकी मैच जीत फाइनल खेल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed