जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में फैली अफरा-तफरी खत्म होने का नाम नहीं ले रही। पाकिस्तान हर मोर्चे पर प्रॉपेगैंडा करने में जुटा हुआ है। शोएब अख्तर, मौजूदा कप्तान सरफराज अहमद, जावेद मियांदाद के बाद अब एक बार फिर शाहिद अफरीदी ने भारत के खिलाफ आग उगली है। मगर हर बार की तरह उनके धुर विरोधी, पूर्व भारतीय क्रिकेटर और सांसद गौतम गंभीर से उन्हें करारा जवाब मिल चुका है।
2 of 4
गौतम गंभीर
- फोटो : सोशल मीडिया
गंभीर ने अफरीदी की समझ पर सवाल उठाते हुए कहा कि कुछ लोगों की सोच-समझ उम्र के साथ नहीं बढ़ती है। पूर्वी दिल्ली से बीजेपी सांसद गंभीर ने अफरीदी को सलाह दी कि उन्हें राजनीति में शामिल होना चाहिए। समाचार एजेंसी एएनआई से गौतम ने कहा, 'मुझे लगता है कि उनके बारे में ज्यादा कुछ कहने की जरूरत नहीं है। कुछ लोग ऐसे होते हैं जो कभी बड़े नहीं होते। क्रिकेट खेलने के वक्त उनकी जितनी उम्र होती है वही उनकी बाद में भी रहती है। उनका दिमाग वक्त के साथ विकसित नहीं होता। गंभीर ने यह भी कहा कि अगर अफरीदी को राजनीति का इतना शौक है और हर मुद्दे पर राजनीति करनी है तो उन्हें पॉलिटिक्स ही जॉइन कर लेना चाहिए।
3 of 4
अफरीदी और गंभीर का सोशल वॉर
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके पहले बुधवार को भी गंभीर ने अफरीदी पर निशाना साधा था। अफरीदी के एलओसी जाने के ट्वीट पर गंभीर ने बुधवार को भी तंज कसा था। गंभीर ने अफरीदी के ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, 'दोस्तो, इस फोटो में शाहिद अफरीदी खुद शाहिद अफरीदी से पूछ रहे हैं कि उन्हें शाहिद अफरीदी को अगली बार शर्मिंदा करने के लिए क्या करना चाहिए जिससे कि यह साबित हो सके कि शाहिद अफरीदी ने परिपक्व होने से इनकार कर दिया है।' तंज कसते हुए उन्होंने आगे लिखा, 'मैं उनकी मदद के लिए ऑनलाइन बच्चों का ट्यूटोरियल ऑर्डर कर रहा हूं।'
4 of 4
जावेद मियांदाद और दाऊद इब्राहिम
- फोटो : सोशल मीडिया
अफरीदी अकेले ऐसे नहीं हैं जिनके पेट पर धारा 370 को लेकर मरोड़ उठ रही हैं। शाहिद से पहले पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर जावेद मियांदाद भी एलओसी जाने की बात कर चुके हैं। मियांदाद के साथ पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश बॉक्सर आमिर खान ने भी जमकर भारत के खिलाफ आग उगली थी।