भले ही अब तक आप गौतम गंभीर को पूर्व क्रिकेटर के तौर पर जानते होंगे, लेकिन आज से वे बीजेपी नेता के रूप में पहचाने जाएंगे। 2011 विश्व कप जीत के हीरो रहे इस पूर्व सलामी बल्लेबाज ने आखिरकार भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम ही लिया। देश की राजधानी में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए अरूण जेटली और रविशंकर प्रसाद जैसे बड़े नेताओं ने भाजपा की सदस्यता दिलाई।
अफरीदी को मारी कोहनी फिर धरा था किन्रर रूप, गौतम गंभीर से जुड़े पांच चर्चित किस्से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारी थी शाहिद अफरीदी को कोहनी: 2007 में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तानी टीम भारत दौरे पर थी। कानपुर में खेले गए तीसरे वन-डे 46 रन से फतह हासिल करते हुए टीम इंडिया ने पांच मैच की सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली। इस मैच में बल्लेबाजी के दौरान गंभीर और अफरीदी में तीखी बहस हो गई थी।
एक रन चुराने के दौरान पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी गंभीर का रास्ता रोकने बीच में खड़े हो गए, इस पर इस भारतीय क्रिकेटर ने अफरीदी को अपनी कोहनी मार दी। फिर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। जिसके बाद अंपायर्स को बीच में आना पड़ा था।
कोहली और गंभीर के बीच हुई बहस: साल 2013 की बात है, आईपीएल 6 में कोलकाता नाइटराइडर्स की कप्तानी संभाल रहे गौतम गंभीर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली से भिड़ गए थे। कोलकाता की टीम गेंदबाजी कर रही थी और बालाजी ने विराट कोहली को कैच आउट कर दिया।
आउट होने के बाद कोहली जब पवेलियन की तरफ जा रहे थे, तभी किसी बात को लेकर गौतम गंभीर से उनकी जबरदस्त तू-तू मैं-मैं हो गई। दोनों खिलाड़ी गुस्से से एक दूसरे पर शब्दबाण चला रहे थे। मामला को आगे बढ़ता देख साथी खिलाड़ियों और अंपायरों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत करवाया।
मनोज तिवारी को दी थी मारने की धमकी: 2015 में गंभीर इस कदर आपा खो बैठे थे कि अपने हमवतन भारतीय खिलाड़ी मनोज तिवारी को मारने की धमकी तक दे डाली थी। दरअसल, दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर दिल्ली और बंगाल आमने-सामने थी। गंभीर दिल्ली की कप्तानी कर रहे थे तो बंगाल टीम के कप्तान मनोज तिवारी थे।
किसी बात पर दोनों के बीच मतभेद इतने गहरे हो गए कि दोनों हाथा-पाई को उतारू हो गए थे। विवाद के दौरान गौतम ने मनोज को धमकी देते हुए कहा था कि 'शाम को मिल तुझे मारूंगा'। इसके जबाव में मनोज ने कहा कि 'शाम क्या अभी बाहर चल'। मामला तब और भी गंभीर हो गया जब बीच बचाव के लिए आए अंपायर के. श्रीनाथ को गौतम गंभीर ने धक्का दे दिया।
कश्मीर पर दिया था विवादित बयान: भारतीय सेना के प्रति क्रिकेटर गौतम गंभीर का लगाव जगजाहिर है। हाल ही में उन्होंने खुद कहा था कि वे बचपन से सेना में जाना चाहते थे, लेकिन रणजी टीम में चुने जाने के बाद वे क्रिकेटर पर बन गए। बीजेपी में शामिल होने से पहले यह पूर्व खिलाड़ी अक्सर कश्मीर के हालातों पर अपनी प्रतिक्रिया देते रहे हैं।
पिछले साल जम्मू-कश्मीर के एक नेता पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा था कि जो भी राजनेता कश्मीर में अपने परिवार के साथ बिना किसी सुरक्षा के दुर्गम इलाके में एक हफ्ता बिताएगा, उसे ही 2019 में चुनाव लड़ने की इजाजत दी जाएगी। इसके बाद दोनों ओर से जुबानी जंग देखने को मिली थी।