{"_id":"33cdcd86-b1c4-11e2-851b-d4ae52bc57c2","slug":"gautam-gambhir-impressed-by-crpf-jawans","type":"story","status":"publish","title_hn":"जवानों के दीवाने हो गए केकेआर के कप्तान गंभीर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जवानों के दीवाने हो गए केकेआर के कप्तान गंभीर
रायपुर/एजेंसी
Updated Wed, 01 May 2013 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर ने यहां एक समारोह में सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) के जवानों की जमकर प्रशंसा की।
विज्ञापन
गंभीर ने कहा, ‘प्लीज आप हमारी तुलना खुद से मत करिए। आप लोग देश की रक्षा करने के लिए कही ज्यादा कठिन काम करते हैं। मैं खुशकिस्मत हूं कि मैं आपके लोगों के लिए कुछ बोल रहा हूं।’
विज्ञापन
इस दौरान नाइटराइडर्स टीम के अन्य खिलाड़ी ब्रेट ली और यूसुफ पठान भी मौजूद थे। ली ने जवानों से हिंदी में बातचीत कर उनकी खूब वाहवाही बटोरी।
ली ने कहा, ‘नमस्कार, आप कैसे हैं?’ इसके बाद ली ने एक गाने की दो पंक्तियां ‘मैं तुम्हारा हूं, तुम्हारा ही रहूंगा।’ भी सुनाई। इस बीच, इस जवान ने यूसुफ से पूछा कि आपको चौके और छक्के लगाए बहुत दिन हो गए हैं, आप फिर से रन कब बनाएंगे। इस सवाल पर पठान झेंप गए और उन्होंने सिर्फ इतना कहा, ‘बहुत जल्दी।’
विज्ञापन