फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Gautam Gambhir hold Unwanted record in IPL

बल्ले से कामयाब गंभीर के नाम एक 'अनचाहा' रिकॉर्ड

Thu, 05 May 2016 12:09 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 05 May 2016 12:09 PM IST
विज्ञापन
Gautam Gambhir hold Unwanted record in IPL
- फोटो : pti

गौतम गंभीर के लिए भले ही टीम इंडिया के दरवाजे अभी नहीं खुले हों लेकिन आईपीएल में उनका बल्ला धमाल मचा रहा है। इस बार तो उनके बल्ले ने भी कमाल कर दिया है।

विज्ञापन


हालांकि कमाल की बल्लेबाजी के बीच एक ऐसा अनचाहा रिकॉर्ड भी उनके खाते में दर्ज हो गया है जिसे कोई भी बल्लेबाज नहीं बनाना चाहता। अनचाहे रिकॉर्ड से पहले हम आपको गंभीर के उस उपलब्धि के बारे में बताने जा रहे हैं जो उन्होंने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ बल्लेबाजी के दौरान बनाया।
विज्ञापन


टूर्नामेंट के इस संस्करण में उन्होंने अपना चौथा अर्धशतक लगाया और इस फिफ्टी के सहारे वह आईपीएल-9 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान और बाएं हाथ के बल्लेबाज डेविड वार्नर को पीछे छोड़ा जिन्होंने कुल 386 रन बनाए थे। गंभीर के 393 रन हैं। जबकि इस मामले में पहले स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) के कप्तान विराट कोहली 433 रन बनाकर सबसे आगे चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर के नाम जो अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हुआ वो है आईपीएल में सबसे ज्यादा रनआउट होने का है। पंजाब के खिलाफ मैच में वह 54 रन बनाने के बाद रनआउट हो गए। इसके साथ ही वह इस टूर्नामेंट के इतिहास में 13वीं बार रनआउट हुए हैं। उनसे पहले यह रिकॉर्ड इस मैच में उनके विपक्षी कप्तान मुरली विजय के नाम दर्ज था। विजय अब तक 12 बार रनआउट हुए थे और यह रिकॉर्ड उनके ही नाम दर्ज था।

ओवरऑल रनआउट होने के रिकॉर्ड के भी करीब पहुंचे गंभीर

Gautam Gambhir hold Unwanted record in IPL
केकेआर के कप्तान गौतम गंभीर आईपीएल में रिकॉर्ड 13 बार रनआउट हुए हैं। जबकि ओवरऑल टी-20 मैचों का सवाल है तो वह 19 बार रनआउट हो चुके हैं। वह यहां भी यह अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम करने के करीब पहुंच गए हैं।

टी-20 मैचों में सबसे ज्यादा बार रन आउट होने का रिकॉर्ड श्रीलंका के महान बल्लेबाज महेला जयवर्धने के नाम दर्ज है जो 20 बार रनआउट हुए हैं।

कप्तान गंभीर के साथ फटाफट क्रिकेट में 19 बार रनआउट होने वाला एक और बल्लेबाज भी है। पाकिस्तानी क्रिकेटर अजहर महमूद भी 19 बार रनआउट हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed