फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Gautam Gambhir criticize MS Dhoni and questioned after lost against Rajasthan Royals

IPL 2020: धोनी को बताया जा रहा CSK की हार का जिम्मेदार, गंभीर ने भी सुनाई खरी-खरी

Wed, 23 Sep 2020 04:16 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 23 Sep 2020 04:16 PM IST
विज्ञापन
Gautam Gambhir criticize MS Dhoni and questioned after lost against Rajasthan Royals
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार के बाद धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

इंडियन प्रीमियर लीग में बीती रात खेले गए चौथे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स पर शाही जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान के लड़ाकों ने स्कोरबोर्ड पर 216 रन टांग दिए, जवाब में चेन्नई 200 रन ही बना पाई।

विज्ञापन


अब मैच के बाद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जमकर आलोचना हो रही है। सोशल मीडिया पर फैंस के निशाने पर आने के बाद भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने भी सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए माही के फैसले की आलोचना की है।

विज्ञापन

Gautam Gambhir criticize MS Dhoni and questioned after lost against Rajasthan Royals
महेंद्र सिंह धोनी और गौतम गंभीर (फाइल फोटो)

गंभीर की माने तो धोनी ने विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए बल्लेबाजी क्रम में नीचे उतरकर मोर्चे से अगुवाई नहीं की। गंभीर ने कहा कि किसी और कप्तान ने ऐसा किया होता तो उसकी काफी आलोचना होती, लेकिन चूंकि वह धोनी हैं तो लोग इस बारे में बात भी नहीं कर रहे।

धोनी ने अपने से पहले सैम करन, ऋतुराज गायकवाड़ और केदार जाधव को भेजा। गंभीर ने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो मैं हैरान था। एमएस धोनी सातवें नंबर पर । रितुराज गायकवाड़ और सैम कुरेन उनसे पहले। इसका क्या मतलब था। आपको तो मोर्चे से अगुवाई करनी चाहिए।'





 

Gautam Gambhir criticize MS Dhoni and questioned after lost against Rajasthan Royals
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

भारत के लिए 2003 से 2016 के बीच 58 टेस्ट और 147 वन-डे खेल चुके गंभीर ने कहा, 'फाफ अकेले किला लड़ाता रहा। जल्दी आउट होने में कोई बुराई नहीं है, लेकिन कम से कम टीम को प्रेरित तो करना चाहिए। आखिरी ओवर में आपने क्या किया (तीन गेंद में तीन छक्के)। यही पहले किया होता तो नतीजा कुछ और होता।'

गंभीर ने कहा, 'शायद जीत की ललक ही नहीं थी। पहले छह ओवर के बाद लग रहा था कि उन्होंने उम्मीद छोड़ दी है। एमएस अंत तक टिककर टीम को मैच में लौटाने की कोशिश कर रहा था ताकि आने वाले मैचों में ऐसी पारियां खेल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed