गौतम गंभीर को फैंस ने किया जमकर ट्रोल, कहा- क्रिकेट छोड़ मंदबुद्धि नेता बनकर खा रहे गाली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर व पूर्वी दिल्ली से बीजेपी के सांसद गौतम गंभीर को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। इसके पीछे की वजह यह है कि गंभीर दिल्ली में प्रदूषण पर बैठक को छोड़ इंदौर में जलेबी खाते नजर आए। टीम इंडिया
Kabhi pohe se teekhe, kabhi jalebi se meethe ... wonderful start to the day in Indoor, where we had breakfast outdoor 😛 pic.twitter.com/DxIPtNqYi7
— VVS Laxman (@VVSLaxman281) November 15, 2019विज्ञापन
बता दें कि दिल्ली के प्रदूषण पर शुक्रवार को संसद की स्टैंडिंग कमिटि फॉर अर्बन डेवलपमेंट की बैठक बुलाई गई थी। इसमें कमिटी के सभी सदस्यों और अधिकारियों को जाना था। मगर हैरत की बात यह रही कि बैठक में करीब 30 में से पांच सदस्य ही पहुंचे।
इसके बाद दिल्ली की आप सरकार ने गौतम गंभीर को आड़े हाथ लिया है। आप ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर गंभीर पर निशाना साधा और लिखा, 'दिल्ली प्रदूषण के कारण बेदम है और गौतम गंभीर इंदौर में मस्ती करने में बिजी हैं। सांसद को दिल्ली आना चाहिए और वायु प्रदूषण पर हो रही मीटिंग में शामिल होना चाहिए। मीटिंग कैंसल हो गई क्योंकि एमसीडी, डीडीए, पर्यावरण मंत्रालय और दिल्ली के सांसद नदारद रहे।'
Delhi is choking & @GautamGambhir is busy enjoying in Indore.
— AAP (@AamAadmiParty) November 15, 2019
The MP should come to Delhi and ATTEND MEETINGS on AIR POLLUTION which was cancelled because
❌MCD
❌DDA
❌Environment Ministry
❌MP's of Delhi
none of the officials SHOWED UP!#ShameOnGautamGambhir https://t.co/A1yDLyYZ7v pic.twitter.com/feowi4q5xX
बता दें कि आम आदमी पार्टी ने एक नवंबर को गौतम गंभीर के द्वारा किए गए ट्वीट का बदला लिया है। गंभीर ने ट्वीट किया था, 'दिल्ली बेदम है और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल एफवाईआई सेंटर, ईस्टर्न एक्सप्रेस पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने में व्यस्त हैं। मुख्यमंत्री को जाकर देखना चाहिए कि कितनी कंस्ट्रक्शन साइट्स को ढका गया है। इडीएमसी ने 70 करोड़ की कीमतों की 52 सुपर मशीन लगाई हैं ताकि प्रदूषण कम हो और डीडीए ने सबसे बड़ा पौधारोपण अभियान किया है।'
Delhi is choking & @ArvindKejriwal is busy doing press cons FYI Centre built Est Exp & Delhi has not deposited its share, CM should go out to see how many construction sites are covered, EDMC bought 52 super machines for 70 Cr to curb pollution & DDA did largest tree plantation
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) November 1, 2019
इसके अलावा फैंस भी प्रदुषण की बैठक में गंभीर के शामिल नहीं होने की वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया जता रहे हैं।
प्रदूषण की वजह से दिल्ली के बच्चों को मास्क पहनना पड़ रहा है और सांसद @GautamGambhir जी प्रदूषण की मीटिंग को छोड़कर इंदौर में जलेबी खाने में मस्त हैं।#ShameOnGautamGambhir https://t.co/sCwlecAQqw pic.twitter.com/Hgs8UNAykY
— Shalu (@Shalupcrf) November 15, 2019
दिल्ली-NCR में प्रदूषण के मुद्दे पर होनी थी अहम बैठक, न तो अधिकारी आए और न ही दिल्ली के सांसद #हेमामालिनी और #गौतम_गंभीर इस बैठक से नदारद रहे,गौतम गंभीर इस वक़्त इंदौर में चल रहे भारत बंग्लादेश के टेस्ट मैच में कमेंट्री कर रहे हैं!#ShameOnGautamGambhir
— Vinod Meena (@Vinod_DoITC) November 15, 2019
इस बंदे को कुछ जानकारी नही सिर्फ अपना मुंह केजरीवाल के खिलाफ खोलना है यह भी यही कहेगा हरियाणा में पारली केजरीवाल के रिश्तेदार जला रहें है 😊😢
— Mohd Irfan (@irfan15679) November 1, 2019
अच्छे भले क्रिकेट से जुड़े थे
— Priyanka JaiHind ❁ (@Priyankajaihind) November 1, 2019
अब मंदबुद्धि नेता बनके गाली खाते हुए
पता नहीं कौन सा मज़ा आ रहा है? 🙏😆