फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Gary Kirsten has resigned as the head coach of Pakistan's ODI and T20I sides with immediate effect

PCB: गैरी कर्स्टन ने पाकिस्तान के सीमित ओवर टीम का कोच पद छोड़ा, छह महीने में ही खत्म किया करार, जानें कारण

Mon, 28 Oct 2024 11:39 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 28 Oct 2024 11:39 AM IST
सार

पाकिस्तान को अगले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। इसके लिए रविवार को ही पीसीबी ने टीम घोषित की थी, लेकिन इसके एक दिन बाद कर्स्टन ने मुख्य कोच का पद छोड़ दिया।

विज्ञापन
Gary Kirsten has resigned as the head coach of Pakistan's ODI and T20I sides with immediate effect
गैरी कर्स्टन - फोटो : Social Media/IPL/BCCI

विस्तार

गैरी कर्स्टन ने पाकिस्तान के सीमित ओवरों की टीम का मुख्य कोच पद छोड़ दिया है। कर्स्टन ने तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी कर्स्टन के साथ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने इस साल अप्रैल में दो साल का करार किया था, लेकिन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कर्स्टन ने छह महीने से भी पहले इस करार को समाप्त करने का निर्णय लिया है। 
विज्ञापन

पाकिस्तान को अगले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। इसके लिए रविवार को ही पीसीबी ने टीम घोषित की थी, लेकिन इसके एक दिन बाद कर्स्टन ने मुख्य कोच का पद छोड़ दिया। 56 वर्षीय कर्स्टन ने भारत को 2011 वनडे विश्व कप दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। रिपोर्ट के अनुसार, कर्स्टन के पाकिस्तान के सीमित ओवरों की टीम का पद छोड़ने का निर्णय टेस्ट टीम के कोच जेसन गिलेस्पी और पीसीबी के साथ मतभेद के कारण हुआ है, क्योंकि बोर्ड ने अपनी चयन शक्तियां वापस लेने का निर्णय लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान में चयन का अधिकार सिर्फ चयन समिति के पास ही है। माना जा रहा है कि कर्स्टन इस मामले में जल्द ही बयान जारी करेंगे। कर्स्टन पाकिस्तान टीम का कोच पद संभालने से पहले आईपीएल की फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस के बल्लेबाजी कोच के रूप में काम कर रहे थे। पाकिस्तान ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू जमीन पर 2-1 से टेस्ट सीरीज जीती थी।
विज्ञापन

कर्स्टन का जाना और जिस तेजी से चीजें विकसित हुई हैं, वह पाकिस्तान क्रिकेट के लिए भी आश्चर्यजनक नहीं है। इसका मतलब यह है कि कर्स्टन एक भी वनडे में पाकिस्तान को कोचिंग दिए बिना ही अपनी भूमिका से हट गए, जिस प्रारूप में उन्होंने कोचिंग में अपनी सबसे बड़ी सफलता हासिल की थी। कर्स्टन के कार्यकाल के दौरान पाकिस्तान क्रिकेट में कई बदलाव हुए थे। बाबर आजम को पहले दोबारा सीमित ओवरों की कमान सौंपी गई थी और फिर हाल ही में उनसे कप्तान छीनी गई थी।

कर्स्टन के कार्यकाल में टी20 विश्व कप में खराब रहा था टीम का प्रदर्शन
कर्स्टन के कार्यकाल में पाकिस्तान का इस साल जून में अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में हुए टी20 विश्व कप में प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था। पाकिस्तान का सफर ग्रुप चरण में ही थम गया था। यहां तक कि उसे ग्रुप चरण में अमेरिका के खिलाफ भी हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed