{"_id":"b4ab54ca-edef-11e2-b9db-001e671f54a0","slug":"ganguly-s-advise-sachin-should-bow-out-on-a-high","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादा ने दी नसीहत, बड़ी पारी खेलकर कहें अलविदा सचिन ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दादा ने दी नसीहत, बड़ी पारी खेलकर कहें अलविदा सचिन
कोलकाता/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 16 Jul 2013 02:32 PM IST
विज्ञापन
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को उम्मीद है कि इस साल के अंत में होने वाले दक्षिण अफ्रीकी दौरे में सचिन तेंदुलकर का बल्ला एक बार फिर गरजेगा और वह अपना जलवा बरकरार रख पाएंगे।
विज्ञापन
भारत को 26 दिसंबर से दक्षिण अफ्रीका में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है और उन्हें उम्मीद है कि इस दौरान सचिन 200 टेस्ट खेलने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। सचिन ने अब तक 198 टेस्ट खेले हैं।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी कहा कि तेंदुलकर का रिकॉर्ड 200वां टेस्ट मैच उतना महत्वपूर्ण नहीं है, जितना रन बनाना और फॉर्म में लौटना। सचिन को अपने कॅरियर के अंतिम पड़ाव पर अपनी प्रतिष्ठा के अनुरूप पारियां खेलनी चाहिए।
विज्ञापन
सचिन के साथ वनडे ओपनिंग में कई यादगार साझेदारियां निभाने वाले गांगुली ने कहा, ‘मैंने व्यक्तिगत तौर पर सचिन को यह सलाह दी है कि वह अपनी प्रतिष्ठा के अनुरूप पारियां खेलकर खेल को विदा कहें, न कि एक संघर्ष कर रहे बल्लेबाज के रूप में पिच से विदा हों।'
पूर्व कप्तान ने कहा, ‘सचिन क्रिकेट में भगवान का दर्जा रखते हैं। मैंने अपने कैरियर में उनसे बढ़िया खिलाड़ी नहीं देखा है।’ उन्होंने कहा कि तेंदुलकर दो सौ टेस्ट मैच का आंकड़ा पार सकते हैं। उन्होंने कहा, 'मैं वाकई में चाहता हूं कि वह दक्षिण अफ्रीका में एक शतक जरूर लगाएं।'
गांगुली ने कप्तान धोनी की तारीफ करते हुए कहा, 'उनके बेहतरीन नेतृत्व को देखकर अच्छा लग रहा है। वे लगातार बेहतर करते जा रहे हैं।'