{"_id":"5f1ee5a4c6570722e865f4ef","slug":"ganguly-has-disappointed-disabled-cricketers-says-physically-challenged-cricket-association-of-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौरव गांगुली ने किया निराश, कोरोना काल के बीच बेहद खराब हालातों में दिव्यांग क्रिकेटर्स","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सौरव गांगुली ने किया निराश, कोरोना काल के बीच बेहद खराब हालातों में दिव्यांग क्रिकेटर्स
Mon, 27 Jul 2020 08:03 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 27 Jul 2020 08:03 PM IST
विज्ञापन
सौरव गांगुली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय दिव्यांग क्रिकेट संघ (पीसीसीएआई) इस बात को लेकर निराश है कि बार बार अपील के बावजूद बीसीसीआई ने अभी तक उन्हें अपनी छत्रछाया में नहीं लिया है। संघ ने एक बयान में कहा, 'जब सौरव गांगुली बीसीसीआई अध्यक्ष बने थे तो कइयों को उम्मीद बंधी थी। दिव्यांग क्रिकेटरों को काफी उम्मीद थी कि कोई उनके मसले पर गौर करेगा और उनकी जिंदगी बदल जाएगी।’
विज्ञापन
इसमें कहा गया ,‘‘दिव्यांग क्रिकेटरों और दादा (गांगुली) के बीच बैठक के बाद उम्मीदें और बढ गई, लेकिन अभी तक कुछ हुआ नहीं है। आशा अब निराशा में बदल गई है।’’
विज्ञापन
संघ ने कहा कि भारत में दिव्यांग क्रिकेटरों को पहचान नहीं मिली है। इसने कहा, 'बीसीसीआई ने दिव्यांग क्रिकेटरों के लिए कुछ नहीं किया है। यही वजह है कि नेत्रहीन, व्हीलचेयर, मूक बधिर क्रिकेट को भारत में पहचान नहीं मिल सकी है, 'इसे खेलने वाले खिलाड़ियों को कोई मदद नहीं मिलती।'
विज्ञापन