फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   gambhir says 'stupid' on his part to get run out but kolkata knight riders need to pull up socks

मेरी बेवकूफी से मिली टीम को हारः गंभीर

Thu, 02 May 2013 02:46 PM IST
रायपुर/एजेंसी
रायपुर/एजेंसी Updated Thu, 02 May 2013 02:46 PM IST
विज्ञापन
gambhir says 'stupid' on his part to get run out but kolkata knight riders need to pull up socks

आईपीएल-6 में जीत से शुरुआत करने वाली गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स टीम की हालत बेहद खराब है।

विज्ञापन


दिल्ली डेयरडेविल्स के हाथों सात विकेट से मैच हारने के बाद बेहद निराश केकेआर के कप्तान गौतम गंभीर ने खुद के रनआउट होने पर गहरी निराशा जताई है।

गंभीर ने बुधवार रात खेले गए मैच के बाद कहा कि हम सभी को अब बेहतर क्रिकेट खेलने की जरूरत है। हमें अब जिम्मेदारी के साथ खेलना होगा। 60 रन पर छह विकेट कहीं से भी यह प्रदर्शन स्वीकार्य नहीं है।

मैच के दौरान टीम के मात्र चार रन पर कप्तान गंभीर बेहद ही गैर पेशेवर तरीके से रन बिना खाता खोले रन आउट हो गए थे।

गंभीर ने अपने प्रदर्शन पर भी निराशा जताते हुए कहा कि मेरा इस तरह से रन आउट होना बेवकूफी भरा था।

गंभीर ने कहा कि अब उनकी टीम के लिए स्थिति 'करो या मरो' के समान हो गई और इसलिए इस पड़ाव पर आकर उन्हें बेहतर प्रदर्शन करना ही होगा।

गत चैंपियन नाइटराइडर्स ने अब तक 10 मैचों में से मात्र तीन ही जीते हैं और वह अंकतालिका में मात्र छह अंकों के साथ सातवें स्थान पर पहुंच गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed