{"_id":"fa1c3fa6-a34e-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"gambhir-kohli-spat-provokes-sreesanth-tweetathon-on-slap-gate","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहली-गंभीर विवाद पर श्रीसंत को आया गुस्सा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोहली-गंभीर विवाद पर श्रीसंत को आया गुस्सा
पुणे/एजेंसी
Updated Fri, 12 Apr 2013 02:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल के सीजन-6 में विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच विवाद ने एक बार फिर श्रीसंत और भज्जी के थप्पड़ कांड की याद दिला दी।
विज्ञापन
हालांकि खुद श्रीसंत दोनों की तुलना करने से बेहद नाराज हैं। श्रीसंत ने विवाद की तुलना उनके और हरभजन सिंह के बीच हुए विवाद से किये जाने पर निराशा जताई है।
विज्ञापन
श्रीसंत ने ऐसी तुलनाओं को लेकर अपनी झुंझलाहट अपने ट्विटर एकांउट पर जताई। श्रीसंत ने कहा कि इस तरह की तुलनाएं बेवजह आपको उकसाती हैं।
श्रीसंत ने लिखा है कि एक अखबार के खेल पृष्ठ को देखकर तो मुझे बेहद निराशा हुई है। कल मैच के दौरान जो कुछ भी हुआ वह कोहली और गंभीर के बीच हुआ था।
इसकी तुलना मेरे और हरभजन के बीच हुए विवाद से करना कहीं से सही ठहराया नहीं जा सकता है।
श्रीसंत नें आगे कहा कि इस घटना को पांच साल पहले की घटना से तुलना करना निहायत बेतुका है। ऐसी तुलनाओं से मैं तंग आ चुका हूं लेकिन अब बहुत हो गया, अब मैं चुप नहीं रहूंगा ये सब बंद करना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन