फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गब्बर इज बैक: शिखर धवन ने गेंदबाजों को दी चेतावनी, पूछा कितने बॉलर थे?

Mon, 24 Feb 2020 12:49 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Mon, 24 Feb 2020 12:49 AM IST
विज्ञापन
Gabbar Is Back Shikhar Dhawan Share A Photo To Announce His Comeback
शिखर धवन - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय ओपनर शिखर धवन वापसी को तैयार हैं। उन्होंने अपनी वापसी का एलान इंस्टाग्राम पर किया है। उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, कितने बॉलर थे? गब्बर इज बैक...। तस्वीर में वह घोड़े की सवारी करते दिख रहे हैं। मानो वह किसी सफर की शुरुआत कर रहे हैं। शिखर ने आखिरी वन-डे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। इस दौरान उनके कंधे चोट लगी थी। इसके बाद वह न्यूजीलैंड दौरे से बाहर हो गए थे। वह चोट से वापसी के लिए बंगलूरू स्थित नेशनल क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में पसीना बहा रहे हैं।

Gabbar Is Back Shikhar Dhawan Share A Photo To Announce His Comeback
शिखर धवन - फोटो : सोशल मीडिया

शिखर धवन को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वन-डे के दौरान कंधे में लगी चोट लगी थी। इसके कारण न्यूजीलैंड में होने वाली टी-20 और वन-डे सीरीज से बाहर हो गए थे। फिलहाल धवन चोट से वापसी के लिए बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी में समय बिता रहे थे।

Gabbar Is Back Shikhar Dhawan Share A Photo To Announce His Comeback
शिखर धवन - फोटो : सोशल मीडिया

जून 2019 में विश्व कप के दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में शिखर धवन चोटिल होकर पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। इस मैच में उन्होंने शतकीय पारी खेली थी। बल्लेबाजी के दौरान नाथन कोल्टर-नाइल की तेज गेंद उनके अंगूठे पर लगी थी। धवन के चोटिल होने का खामियाजा पूरी टीम ने भुगतना पड़ा था। टीम का संतुलन एकदम बिगड़ गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gabbar Is Back Shikhar Dhawan Share A Photo To Announce His Comeback
शिखर धवन - फोटो : सोशल मीडिया

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में खेली गई सीरीज में धवन ने एक बार फिर वापसी की। तीन मैच की सीरीज के पहले मुकाबले में दमदार अर्धशतक (74) जड़ा तो दूसरे मैच में शतक (96) से चार रन पहले आउट हो गए। वह न्यूजीलैंड दौरे के लिए अब हर तरह से टीम में फिट बैठ रहे थे, उनके बल्ले से रन भी निकल रहे थे, लेकिन सीरीज के आखिरी मुकाबले में वह एक फिर से चोटिल हो गए और चोट ने उनके करियर पर दोबारा ब्रेक लगा दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed