{"_id":"9bb857b8fa63ffcd90d52ffcba1f4ffb","slug":"fst-test-live-india-vs-south-africa","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहली के शतक ने भारत को संकट से उबारा ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोहली के शतक ने भारत को संकट से उबारा
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 19 Dec 2013 12:44 PM IST
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट में भारत ने खेल खत्म होने तक छह विकेट खोकर 255 रन बना लिए। क्रीज पर अभी अजिंक्य रहाणे और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टिके हुए हैं।
विज्ञापन
इससे पहले भारत को विराट कोहली के रूप में बड़ा झटका लगा। विराट को जैक्स कैलिस ने 119 रनों के निजी स्कोर पर जेपी डुमिनी के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा।
विज्ञापन
अजिंक्य रहाणे 43 और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 17 रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं। (लाइव स्कोरकार्ड)
विज्ञापन
इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।
विराट कोहली को सचिन तेंदुलकर के चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने को भेजा गया। बेहद खराब शुरुआत के बाद पुजारा और विराट कोहली के बीच तीसरे विकेट के लिए 89 रनों की साहसिक साझेदारी हुई।
इससे पहले भारत की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम के 17 रन के स्कोर पर ओपनर शिखर धवन 13 रन बनाकर डेल स्टेन की गेंद पर कैच आउट हुए। इसके बाद मुरली विजय (6) भी सस्ते में पवेलियन लौट गए।
चेतेश्वर पुजारा (25) कोहली के साथ टिककर खेल रहे थे लेकिन रन लेने को लेकर हुई गफलत में पुजारा रन आउट हो गए।
रहाणे को मिली जगह
वनडे सीरीज में शर्मनाक हार झेलने के बाद आलोचनाओं से घिरी टीम इंडिया सचिन तेंदुलकर के संन्यास के बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आज अपना पहला टेस्ट खेल रही है।
भारतीय टीम में अंजिक्य रहाणे और जहीर खान को रखा गया है। तेज गेंदबाज इशांत शर्मा को भी अंतिम एकादश में जगह मिली है।
दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई ग्रीम स्मिथ कर रहे हैं। भारत को दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है।