फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   fst ODI Preview: india vs south africa

दक्षिण अफ्रीका में पहले मुकाबले को तैयार टीम इंडिया

Wed, 04 Dec 2013 06:44 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 04 Dec 2013 06:44 PM IST
विज्ञापन
fst ODI Preview: india vs south africa

लगातार सातवां वनडे सीरीज जीतने के लिए महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली टीम इंडिया अपना अभियान बृहस्पतिवार से शुरू करेगी।

विज्ञापन


भारतीय क्रिकेट टीम ने इस साल शानदार प्रदर्शन किया है और एक के बाद एक बड़ी जीत हासिल की है। भारत अब दक्षिण अफ्रीका की सरजमीं पर है और यह ऐसी धरती है जहां पर उसे एक बार भी जीत नहीं मिली है।  
विज्ञापन


तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच बृहस्पतिवार को जोहानिसबर्ग में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम पांच बजे शुरू होगा।

लगातार छह वनडे सीरीज जीत चुकी टीम इंडिया के खिलाड़ी जबर्दस्त पार्म में हैं और तीन मैचों की वनडे सीरीज में भी अपने जीत के सिलसिले को बरकरार रखना चाहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ, दक्षिण अफ्रीका को पिछले हफ्ते पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में 1-2 से शिकस्त का सामना करना पड़ा था।

सचिन के संन्यास के बाद पहला दौरा
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच इस सीरीज में तीन टेस्ट, सात वनडे और दो ट्वटी-20 मैच खेले जाने थे। लेकिन दोनों देशों के बोर्डों के बीच विवादों के कारण घटा दी गई थी।


सचिन तेंदुलकर के संन्यास के बाद टीम इंडिया का यह पहला दौरा है। टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका में अभी तक कभी सीरीज नहीं जीत पाई है। पिछले दौरे में टीम इंडिया को वनडे सीरीज में 2-3 से शिकस्त का सामना करना था। लेकिन इस बार टीम इंडिया में ऐसे कई युवा खिलाड़ी हैं जो दक्षिण अफ्रीका के अभेद्य किले को फतह करने का माद्दा रखते हैं।

वांडरर्स की तेज और उछाल वाली पिच पर भारत तीन तेज गेंदबाजों और एक विशेषज्ञ स्पिनर के साथ उतर सकता है। भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी के साथ तीसरे गेंदबाज के रूप में मोहित शर्मा, इशांत शर्मा और उमेश यादव में से किसी एक को उतारा जाएगा।

बल्लेबाजी में टीम इंडिया को अपने युवा बल्लेबाजों विराट कोहली, शिखर धवन, रवींद्र जडेजा पर ज्यादा दारोमदार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed