{"_id":"d7d3530a-3335-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"friendly-pitch-demand-not-right-says-steve-waugh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनमाफिक पिच की मांग करना सही नहीं ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मनमाफिक पिच की मांग करना सही नहीं
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Tue, 20 Nov 2012 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व आस्ट्रेलियन कप्तान स्टीव वॉ ने मंगलवार को महेंद्र सिंह धोनी के उस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है, जिसमें भारतीय कप्तान ने कहा था कि वह चाहते हैं कि सभी पिचों पर गेंद शुरू से ही टर्न करें। वॉ का कहना है कि धोनी का यह बयान गेम के लिए नकारात्मक है। वॉ ने यह बात यहां भारत-आस्ट्रेलिया इनोवेटिव फोरम के दौरान कही।
विज्ञापन
सोमवार को अहमदाबाद में इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट जीतने के बाद भारतीय कप्तान ने कहा था कि वह अब भी मोटेरा की विकेट से खुश नहीं हैं। हम चाहते हैं कि क्यूरेटर इस तरह की पिचें तैयार करें, जो पहले दिन से ही टर्न ले।
विज्ञापन
पूर्व आस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा, ‘अपने कार्यकाल के दौरान मैं कभी पिच को लेकर ज्यादा चिंतित नहीं हुआ। मैं 57 मैचों में आस्ट्रेलिया का कप्तान रह चुका हूं और कभी क्यूरेटर से एक बार भी यह नहीं कही कि मैं किस प्रकार की पिच पर खेलने जा रहा हूं।’ पूर्व क्रिकेटर ने इंग्लैंड के खिलाफ चार मैचों की सीरीज में भारत को प्रबल दावेदार बताया है।
विज्ञापन
बकौल वॉ, ‘भारत मजबूत टीम है और उसे भारत में हराना हमेशा ही मुश्किल रहा है। कुछ युवा खिलाड़ी टीम में शामिल हुए हैं और वे बेहतर भी कर रहे हैं। चेतेश्वर पुजारा ने दोहरा शतक जड़ा। विराट कोहली उम्दा कर रहे हैं और प्रज्ञान ओझा ने विकेट लेकर प्रभावित किया है। यह भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छा है।’