फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   French Batter Shatters Huge t20i World Record With Stunning Century Know More in Hindi

World Record: फ्रांस के क्रिकेटर ने टी-20 में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने

Tue, 26 Jul 2022 03:22 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 26 Jul 2022 03:22 PM IST
सार

अपनी पारी में  गुस्ताव ने पांच चौके और नौ छक्के लगाए। गुस्ताव ने इस पारी के साथ ही अफगानिस्तान के हजरतुल्लाह जजई के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। हजरतुल्लाह ने 2019 में आयरलैंड के खिलाफ 62 गेंदों पर 162 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

विज्ञापन
French Batter Shatters Huge t20i World Record With Stunning Century Know More in Hindi
गुस्ताव मकियोन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फ्रांस के ओपनर गुस्ताव मकियोन ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 यूरोप सब रिजनल क्वालिफायर टूर्नामेंट में इतिहास रच दिया है। वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय में शतक लगाने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने 18 साल और 280 दिन की उम्र में यह मुकाम हासिल किया। गुस्ताव ने वांता में खेले गए टी-20 मैच में 61 गेंदों में 109 रन की ताबड़तोड़ा पारी खेली।
विज्ञापन

अपनी पारी में  गुस्ताव ने पांच चौके और नौ छक्के लगाए। गुस्ताव ने इस पारी के साथ ही अफगानिस्तान के हजरतुल्लाह जजई के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। हजरतुल्लाह ने 2019 में आयरलैंड के खिलाफ 62 गेंदों पर 162 रनों की नाबाद पारी खेली थी। तब वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय में शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बने थे।

टी-20 अंतरराष्ट्रीय में शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी
खिलाड़ी उम्र मैच जगह, साल
गुस्ताव मकियोन  18 साल, 280 दिन फ्रांस vs स्विट्जरलैंड वांता, 2022
हजरतुल्लाह जजई 20 साल, 337 दिन अफगानिस्तान vs आयरलैंड देहरादून, 2019
शिवकुमार पेरियालवार 21 साल, 161 दिन रोमानिया vs तुर्की इलफोव काउंटी, 2019
ऑर्किड तुइसेंगे 21 साल 190 दिन रवांडा vs सेशेल्स किगाली, 2021
दीपेंद्र सिंह 22 साल 68 दिन नेपाल vs मलेशिया काठमांडू, 2022
विज्ञापन
विज्ञापन

तब हजरतुल्लाह की उम्र 20 साल और 337 दिनों की थी। मकियोन मौजूदा टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने अब तक टी-20 वर्ल्ड कप 2024 यूरोप सब रिजनल क्वालिफायर टूर्नामेंट में 161 के स्ट्राइक रेट और 92.50 की औसत से रन बनाए हैं। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन (185 रन) बनाने वालों में टॉप पर हैं। इसी टूर्नामेंट में उन्होंने चेक रिपब्लिक के खिलाफ 54 गेंदों में 76 रन की पारी खेली थी।
विज्ञापन

मकियोन के शतक के बावजूद फ्रांस की टीम जीत हासिल नहीं कर सकी और स्विट्जरलैंड ने 158 रन का लक्ष्य हासिल कर मैच जीत लिया। स्विस कप्तान फहीम नजीर ने 46 गेंदों पर 67 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। इसके बाद अली नय्यर की तूफानी बल्लेबाजी ने स्विट्जरलैंड को मैच जिता दिया था।। 

नय्यर ने तीन गेंदों पर 12 रन बनाए। आखिरी गेंद पर चौका लगाकर नय्यर ने जीत दिलाई। इससे फ्रांस और मकियोन का दिल टूट गया। इस जीत के साथ स्विट्जरलैंड दो अंकों के साथ फ्रांस की बराबरी पर आ गया है। दोनों एक ही ग्रुप में हैं। वहीं, ग्रुप-2 में नॉर्वे टॉप पर है। उसने चेक गणराज्य और एस्टोनिया पर जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed