{"_id":"5fd9deb4abe4d3303f097f1d","slug":"freedom-of-the-city-of-london-women-cricketer-ebony-rainford-brent-and-michael-holding-recognised-with-prestigious-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट में नस्लवाद के खिलाफ उठाई आवाज, होल्डिंग-रेनफोर्ड को मिला खास पुरस्कार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्रिकेट में नस्लवाद के खिलाफ उठाई आवाज, होल्डिंग-रेनफोर्ड को मिला खास पुरस्कार
Wed, 16 Dec 2020 03:47 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 16 Dec 2020 03:47 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : social media
वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेट दिग्गज और ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ (अश्वेतों की जिंदगी मायने रखती है) अभियान को समर्थन करने वाले माइकल होल्डिंग और इंग्लैंड महिला टीम की पूर्व खिलाड़ी इबोनी रेनफोर्ड ब्रेंट को नस्लवाद के खिलाफ आवाज उठाने के लिए ‘फ्रीडम ऑफ द सिटी ऑफ लंदन’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
Michael Holding and Ebony Rainford-Brent speak passionately about ending... https://t.co/3U1IkSJPCq via @YouTube
— Anshul Talmale (@talmale_anshul) December 16, 2020
विज्ञापन
‘फ्रीडम ऑफ द सिटी ऑफ लंदन’ पुरस्कार अपने क्षेत्रों में विशेष सफलताएं हासिल करने वाले व्यक्ति को दिया जाता है। स्काई स्पोर्ट्स के अनुसार लंदन के मेयर विलियम रसेल ने कहा, ‘इबोनी और माइकल ने इस देश में नस्लवाद के खिलाफ बोलकर साहसिक रवैया अपनाया है, उन्होंने जिस तरह से नस्लवाद को समाप्त करने के लिए वैश्विक आंदोलन को अपनी आवाज दी, ‘फ्रीडम ऑफ द सिटी ऑफ लंदन’ उसे मान्यता प्रदान करता है।’
विज्ञापन
होल्डिंग ने इंग्लैंड और वेस्टइंडीज श्रृंखला के दौरान नस्लवाद पर बेहद प्रभावशाली भाषण दिया था। रेनफोर्ड ब्रेंट इंग्लैंड की तरफ से खेलने वाली पहली अश्वेत महिला खिलाड़ी थी, उन्होंने 2001 से 2010 तक 22 वन-डे और सात टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले।