फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former Zimbabwe Captain Heath Streak seriously ill with Stage-4 cancer,Family on the way to South Africa

Heath Streak: 'अब बस चमत्कार की ही उम्मीद', स्टेज-4 कैंसर से जूझ रहे इस दिग्गज क्रिकेटर के लिए बोले खेल मंत्री

Sun, 14 May 2023 11:00 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केप टाउन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केप टाउन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 14 May 2023 11:00 AM IST
सार

हीथ ने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत नवंबर 1993 में की थी। उनका पहला मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक वनडे मैच था। इसके बाद दिसंबर 1993 में हीथ ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया।

विज्ञापन
Former Zimbabwe Captain Heath Streak seriously ill with Stage-4 cancer,Family on the way to South Africa
हीथ स्ट्रीक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और महान ऑलराउंडर्स में शुमार हीथ स्ट्रीक जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका दक्षिण अफ्रीका में इलाज चल रहा है और उनकी हालत बेहद नाजुक है। इसकी जानकारी जिम्बाब्वे के खेल मंत्री डेविड कोल्टर्ट ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी है। जिम्बाब्वे क्रिकेट और खेल समुदाय से उनके स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करने का आह्वान किया गया है।
विज्ञापन


जिम्बाब्वे के खेल मंत्री ने ट्विटर पर लिखा, "हीथ स्ट्रीक अपने आखिरी पड़ाव पर हैं। परिवार यूके से दक्षिण अफ्रीका आ रहा है। लगता है अब कोई चमत्कार ही उन्हें बचा सकता है। दुआएं जारी हैं।" जिम्बाब्वे के पूर्व शिक्षा, खेल, कला और संस्कृति मंत्री और मानवाधिकार वकील डेविड कोल्टर्ट ने लिखा- हमारे देश के महानतम क्रिकेटरों में से एक हीथ स्ट्रीक बेहद बीमार हैं और उन्हें हमारी दुआओं की जरूरत है। क्या हम सब उनके और उनके परिवार के लिए प्रार्थना कर सकते हैं?
विज्ञापन


Zimbabwe cricket great Heath Streak battling cancer, but 'in good spirits',  family confirms | Sports News,The Indian Express
विज्ञापन
विज्ञापन

 

करीबी दोस्त शॉन विलियम्स ने कही यह बात

जिम्बाब्वे के मौजूदा क्रिकेटर और स्ट्रीक के करीबी दोस्त शॉन विलियम्स ने एक क्रिकेट वेबसाइट से कहा, "हीथ को कोलन और लिवर कैंसर (स्टेज 4) है। मैं इस स्तर पर केवल इतना जानता हूं कि हीथ के परिवार को तत्काल दक्षिण अफ्रीका में उनके पास जाने के लिए कहा गया था। मैं इसके बाद किसी भी प्रकार की जानकारी से अवगत नहीं हूं। मैंने हीथ को मैसेज किया था और उन्होंने रिप्लाई भी किया था, लेकिन मुझे यकीन है कि इस स्तर पर परिवार थोड़ा प्राइवेट समय चाहता है। ऐसा लगता है कि कैंसर बहुत तेजी से फैल रहा है क्योंकि पिछले हफ्ते ही वह फीशिंग के लिए गए थे।

विलियम्स ने कहा- हीथ मेरे गुरु हैं और उन्होंने बहुत सारे लोगों के लिए बहुत कुछ अच्छा किया है और मूल रूप से मेरे जीवन और करियर को बचाया है। हम बस प्रार्थना करते हैं कि वह ठीक हो जाएं। जिम्बाब्वे के क्रिकेटरों में हीथ स्ट्रीक सबसे पहले 100 विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे। हालांकि, रिटायरमेंट के बाद उन पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के भ्रष्टाचार विरोधी दिशानिर्देशों के उल्लंघन के आरोप लगे थे। 2021 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने हीथ स्ट्रीक पर आठ साल का प्रतिबंध लगा दिया था। उन्होंने अपनी गलती मानते हुए इसकी पूरी जिम्मेदारी ली थी और माफी भी मांगी थी। उन्होंने कहा था कि वह कभी भी मैच फिक्सिंग में शामिल नहीं रहे।

Former Zimbabwe skipper Heath Streak critically ill with Stage 4 cancer -  India Today

परिवार ने निजता की मांग की

हीथ के परिवार ने भी एक बयान के जरिए निजता की मांग की। उन्होंने कहा, "हीथ को कैंसर है और दक्षिण अफ्रीका में सबसे सम्मानित ऑन्कोलॉजिस्ट में से एक उनका इलाज कर रहे हैं। वह हमेशा सकारात्मक सोच रखते हैं और हमें उम्मीद है कि इस बीमारी से वह उसी तरह से लड़ते रहेंगे, जिस तरह से वह क्रिकेट के मैदान पर विपक्षी खिलाड़ियों का सामना करते थे। हमें उम्मीद है कि आप हमारी इच्छा को समझते हैं और उसका सम्मान करते हैं कि यह एक निजी पारिवारिक मामला है। आपकी प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।

Muted celebrations: Heath Streak dismisses Virender Sehwag |  ESPNcricinfo.com

हीथ स्ट्रीक का अंतरराष्ट्रीय करियर

हीथ ने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत नवंबर 1993 में की थी। उनका पहला मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक वनडे मैच था। इसके बाद दिसंबर 1993 में हीथ ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया। उन्होंने अपना आखिरी वनडे अगस्त 2005 में न्यूजीलैंड के खिलाफ और आखिरी टेस्ट सितंबर 2005 में भारत के खिलाफ खेला था। हीथ ने अपने करियर में सचिन तेंदुलकर को तीन बार और सौरव गांगुली को चार बार आउट किया था। अपने आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत के खिलाफ हरारे टेस्ट की पहली पारी में हीथ ने जबरदस्त गेंदबाजी की थी। 

उन्होंने भारत की आधी टीम को पवेलियन भेजा था। हीथ ने उस मैच की पहली पारी में 32 ओवर में 73 रन देकर छह विकेट झटके थे। हालांकि, उनके शानदार प्रदर्शन के बावजूद टीम इंडिया ने वह मैच 10 विकेट से जीता था। हीथ स्ट्रीक ने 65 टेस्ट और 189 वनडे में जिम्बाब्वे का प्रतिनिधित्व किया। टेस्ट में उनके नाम 1990 रन और वनडे में 2943 रन हैं। टेस्ट में हीथ ने एक शतक और 11 अर्धशतक, जबकि वनडे में 13 अर्धशतक लगाए। इसके अलावा टेस्ट में हीथ ने 216 विकेट और वनडे में 239 विकेट लिए। टेस्ट में 73 रन देकर छह विकेट और वनडे में 32 रन देकर पांच विकेट उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी है। इसके अलावा वह आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के कोच भी रह चुके हैं।

Heath Streak Shared IPL Information, Got Expensive Gifts, Here's How  Zimbabwe Cricket Captain Was Sucked Into Match-Fixing
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed