फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former wicketkeeper saba karim said jasprit Bumrah picked for WTC final was completely out of form

डब्ल्यूटीसी फाइनल: चयनकर्ताओं पर भड़के सबा करीम, बोले- आउट ऑफ फॉर्म गेंदबाज को दिया मौका

Sun, 27 Jun 2021 10:33 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Sun, 27 Jun 2021 10:33 AM IST
सार

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर सबा करीम ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में हार का ठीकरा चयनकर्ताओं के सिर फोड़ा है। उनका कहना है कि टीम इंडिया में उस गेंदबाज को शामिल किया गया जो फॉर्म में नहीं था। 

विज्ञापन
Former wicketkeeper saba karim said jasprit Bumrah picked for WTC final was completely out of form
जसप्रीत बुमराह - फोटो : twitter@ICC

विस्तार

आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भारत को मिली हार के क्रिकेट विशेषज्ञों ने कई कारण बताए हैं। जिनमें से 2 प्रमुख कारण पहला भारतीय बल्लेबाज दूसरी पारी में कुछ नहीं कर पाए वहीं गेंदबाजों ने भी काफी निराश किया। साउथम्पटन के एजिस बाउल में खेले गए गए आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से हराया था। फाइनल में टीम इंडिया को मिली हार के बाद पूर्व विकेटकीपर सबा करीम ने चयनकर्ताओं पर निशाना साधा है। 

विज्ञापन


डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए तेज गेंदबाज के तौर पर टीम इंडिया में इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह को शामिल किया गया। ये तिकड़ी फाइनल में कुछ खास कमाल न कर सकी और दोनों पारियों में सिर्फ 7 विकेट ही ले पाई। इसके अलावा न्यूजीलैंड के जो 5 विकेट और गिरे उन्हें आर अश्विन और रवींद्र जडेजा ने आउट किया। 
विज्ञापन


मोहम्मद शमी ने पहली पारी में 76 रन देकर 4 विकेट लिए। वहीं इशांत शर्मा ने 48 रन देकर 3 विकेट झटके। इस दौरान जसप्रीत बुमराह ने भारत को काफी निराश किया। वह मैच की दोनों पारियों में एक भी विकेट नहीं ले पाए। सबा करीम का मानना है कि जसप्रीत बुमराह को फाइनल में भारतीय टीम से दूर रखा जा सकता था। उन्होंने कहा कि बुमराह ने भारत के लिए क्या हासिल किया उसके आधार पर टीम में जगह मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सबा करीम ने आगे कहा, मेरा मानना है कि चयनकर्ताओं को उनकी मौजूदा फॉर्म को देखना था, ऑस्ट्रेलिया में चोटिल होने के बाद बुमराह ने टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला था। सबा करीम के मुताबिक, बुमराह ने सीमित ओवरों की क्रिकेट के तहत टी-20 मैच खेले। वह इंग्लैंड के खिलाफ भी सीरीज में नहीं खेले थे, मेरा मानना है कि अगर हम टेस्ट क्रिकेट की बात करें तो वह ऑउट ऑफ फॉर्म थे। 


उनके मुताबिक बुमराह ज्यादा स्विंग गेंदबाज नहीं हैं लेकिन पिच से प्राप्त होने वाले मूवमेंट ने उन्हें विदेशी परिस्थितियों में इस तरह का खतरा बना दिया है। इस दौरान जब उन्हें एक बार मूवमेंट मिलने वाला था उसी दौरान उनकी गेंद पर कैच छूट गया। सबा करीम ने आगे कहा कि कुछ हद तक मुझे लगा कि वह दूसरी पारी में लय हासिल कर रहा है, उन्होंने गेंदबाजी की लेकिन बुमराह दुर्भाग्यपूर्ण रहे और एक भी विकेट नहीं ले पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed