फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former team india great all rounder Vinoo Mankkad in hall of fame know what is rule for joining

Hall of fame: वीनू मांकड़ को मिला खास सम्मान, जानें आईसीसी हॉल ऑफ फेम में कैसे मिलती है जगह

Tue, 15 Jun 2021 11:58 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Tue, 15 Jun 2021 11:58 AM IST
सार

आईसीसी ने भारत के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर वीनू मांकड़ को हॉल ऑफ फेम में शामिल किया है। वीनू आईसीसी के हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाले भारत के सातवें क्रिकेटर हैं। वीनू मांकड़ ने दूसरे विश्व युद्ध के बाद टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व किया था।

विज्ञापन
Former team india great all rounder Vinoo Mankkad in hall of fame know what is rule for joining
वीनू मांकड़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने 13 जून (रविवार) को हॉल ऑफ फेम में 10 क्रिकेटरों के शामिल करने की सूची जारी की। इस लिस्ट में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व महान ऑलराउंडर वीनू मांकड़ को जगह मिली है। क्रिकेट में उनके बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए आईसीसी ऩे उन्हें सम्मान दिया। वह दूसरे विश्व युद्ध के बाद से क्रिकेट में सक्रिय रहे। हालांकि वीनू मांकड़ को इस फानी दुनिया को अलविदा कहे करीब 43 साल बीत चुके हैं। 

विज्ञापन


आईसीसी के हॉल ऑफ फेम में जगह पाने वाले वीनू भारत के कुल मिलाकर सातवें क्रिकेटर हैं। उनसे पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के इस खास क्लब में बिशन सिंह बेदी, कपिल देव, सुनील गावस्कर, अनिल कुंबले, राहुल द्रविड़ और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को ये सम्मान मिल चुका है। 

विज्ञापन

भारत की पहली टेस्ट जीत में चमके थे वीनू

भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट इतिहास पर अगर नजर डाली जाए तो टीम इंडिया ने साल 1932 से खेलना शुरू किया। लेकिन भारत के पहली टेस्ट जीत दर्ज करने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। साल 1952 में भारत को चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच में जीत मिली। इस मैच में वीनू मांकड़ ने शानदार प्रदर्शन किया। इस मुकाबले में उन्होंने पहली पारी में 8 और दूसरी पारी में 4 विकेट झटके थे। भारत ने इस मैच में इंग्लैंड को एक पारी और 8 रनों से हराया था। 
 

पांच दशक बाद टूटा रिकॉर्ड

वीनू मांकड़ एक बेहतरीन गेंदबाज होने के अलावा शानदार बल्लेबाज थे। साल 1956 में उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ चेन्नई टेस्ट में पंकज राय के साथ पारी का आगाज करते हुए पहले विकेट के लिए 413 रन जोड़े थे। इस मुकाबले में जहां पंकज ने 173 रन बनाए वहीं वीनू ने 213 रनों की पारी खेली थी। टेस्ट क्रिकेट में उनका ये रिकॉर्ड 52 साल तक रहा। साल 2008 में बांग्लादेश के खिलाफ खेलते हुए नील मैकेंजी और ग्रीम स्मिथ ने पहले विकेट के लिए 415 रन जोड़कर उनका रिकॉर्ड तोड़ा था। 

विज्ञापन

कैसी मिलती है आईसीसी हॉल ऑफ फेम में जगह

आईसीसी के हॉल ऑफ फेम में शामिल होने के लिए पहला नियम खिलाड़ी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिए कम से कम 5 साल पूरे हो गए हों। अगर आप बल्लेबाज हैं तो आपके नाम  इंटरनेशनल क्रिकेट में कम से कम 20 शतक और 8000 रनो होने चाहिए। ये क्रिेकेट के दोनों प्रारूपों वनडे और टेस्ट को मिलाकर होने चाहिए। या फिर किसी भी फॉर्मेट में 50 से ज्यादा का औसत हो। वहीं अगर गेंदबाज को इस क्लब में शामिल होना है तो उसके नाम किसी एक फॉर्मेट में 200 विकेट होना अनिवार्य है। जबकि टेस्ट में उसका स्ट्राइक रेट 50 और वनडे में 30 होना चाहिए। जबकि टेस्ट में उसका स्ट्राइक रेट 50 और वनडे में 30 का होना अनिवार्य है. वहीं अगर विकेटकीपर आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल होना चाहते हैं तो उनके नाम कम से कम 200 शिकार होने चाहिए। इसके अलावा बतौर कप्तान भी इस लिस्ट में शामिल हुआ जा सकता है अगर किसी कप्तान ने 25 टेस्ट और 100 वनडे में 50 प्रतिशत से अधिक जीत दर्ज की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed