फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   former sri lankan spinner Muttiah Muralitharan revealed Sachin Tendulkar had a slight weakness against off spin bowling But I was very scared of virender Sehwag

खौफ: श्रीलंकाई दिग्गज मुरलीधरन को सचिन नहीं इस खिलाड़ी से लगता था डर, खुद किया नाम का खुलासा

Sat, 21 Aug 2021 10:42 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Sat, 21 Aug 2021 10:42 AM IST
सार

श्रीलंका के पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिनर मुरलीधरन का कहना है कि उन्हें मैच के दौरान सचिन तेंदुलकर से डर नहीं लगता था। लेकिन वह वीरेंद्र सहवाग से काफी डरते थे। मुरलीधरन ने ये बातें एक इंटरव्यू के दौरान कहीं। 

विज्ञापन
former sri lankan spinner Muttiah Muralitharan revealed Sachin Tendulkar had a slight weakness against off spin bowling But I was very scared of virender Sehwag
मुथैया मुरलीधरन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिग्गज स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने कहा कि उन्हें सचिन तेंदुलकर को गेंदबाजी करने में डर नहीं लगता था क्योंकि वह उन्हें वीरेंद्र सहवाग या ब्रायन लारा जैसा नुकसान नहीं पहुंचाते थे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले मुरलीधरन ने कहा कि वर्तमान बल्लेबाजों में भारत के विराट कोहली और पाकिस्तान के बाबर आजम उनका बेहतर सामना कर सकते थे। मुरलीधरन ने आकाश चोपड़ा के साथ बातचीत में कहा, ‘सचिन के लिए गेंदबाजी करने में डर नहीं लगता था क्योंकि वह आपको बहुत नुकसान नहीं पहुंचाते थे। वह सहवाग के विपरीत थे जो आपको आहत कर सकता है। वह (सचिन) अपना विकेट बचाए रखते थे। वह गेंद को अच्छी तरह से समझते थे और वह तकनीक जानते थे।’

विज्ञापन

टेस्ट क्रिकेट में 800 विकेट लेने वाले गेंदबाज मुरलीधरन ने कहा, ‘अपने कॅरिअर के दौरान मुझे लगा कि ऑफ स्पिन सचिन की मामूली कमजोरी है। लेग स्पिन पर वह करारे शॉट जमाते थे लेकिन ऑफ स्पिन खेलने में उन्हें थोड़ी परेशानी होती थी क्योंकि मैंने उन्हें कई बार आउट किया। इसके अलावा कई ऑफ स्पिनरों ने उन्हें कई बार आउट किया। मैंने इसे देखा है।’ उन्होंने कहा, ‘मैं नहीं जानता। मैंने कभी उनसे इस बारे में बात नहीं की कि आप ऑफ स्पिन खेलने में सहज महसूस क्यों नहीं करते। मुझे लगता कि उनकी थोड़ी कमजोरी है और इसलिए अन्य खिलाड़ियों की तुलना में मैं थोड़ा फायदे में रहा। सचिन को हालांकि आउट करना आसान नहीं था।’

विज्ञापन
विज्ञापन

मुरलीधरन ने वनडे में भी 530 विकेट लिए। उन्होंने अपने कॅरिअर में तेंदुलकर को 13 बार आउट किया। उन्होंने सहवाग और लारा की भी प्रशंसा की और कहा कि उन्होंने अपने कॅरिअर में जिन बल्लेबाजों के लिए गेंदबाजी की उनमें ये दोनों सबसे खतरनाक थे।

विज्ञापन

मुरलीधरन ने कहा, ‘सहवाग बेहद खतरनाक थे। उनके लिए हम सीमा रेखा के पास क्षेत्ररक्षक लगाकर रखते थे क्योंकि हम जानते थे कि वह लंबे शॉट खेलने के लिए मौका देखेंगे। वह जानते थे कि जब उनका दिन होगा तो वह किसी पर भी आक्रमण कर सकते हैं। फिर हम रक्षात्मक क्षेत्ररक्षण लगाकर क्या करते।’वर्तमान समय के खिलाड़ियों के बारे में उन्होंने कहा, ‘कोहली स्पिन के अच्छे खिलाड़ी हैं विशेषकर टेस्ट क्रिकेट में। बाबर आजम भी अच्छे बल्लेबाज लगते हैं। ’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed