{"_id":"66df0ce58aeabd7c5a0d7f58","slug":"former-south-africa-captain-graeme-smith-says-its-too-early-to-add-ipl-s-impact-player-rule-in-sa20-league-2024-09-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"SA20: आईपीएल के इस नियम को एसए20 में लागू करने पर ग्रीम स्मिथ ने दिया बड़ा बयान, टूर्नामेंट में होगा बदलाव?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
SA20: आईपीएल के इस नियम को एसए20 में लागू करने पर ग्रीम स्मिथ ने दिया बड़ा बयान, टूर्नामेंट में होगा बदलाव?
Mon, 09 Sep 2024 08:28 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 09 Sep 2024 08:28 PM IST
सार
आईपीएल का इंपैक्ट प्लेयर नियम टीमों को मैच के किसी भी समय अपनी पसंद के एक खिलाड़ी को बदलने की अनुमति देता है। इसे पिछले सत्र में आईपीएल में शुरू किया गया था जिस पर राय विभाजित थी कि क्या यह ऑलराउंडर खिलाड़ियों की भूमिका को कम कर रहा है?
विज्ञापन
ग्रीम स्मिथ
- फोटो : PTI
विस्तार
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान और घरेलू टी20 लीग एसए20 के कमिश्नर ग्रीम स्मिथ ने आईपीएल में लागू इंपैक्ट प्लेयर नियम को लेकर बड़ा बयान दिया है। स्मिथ ने कहा कि एस20 नई चीजों के प्रयोग के लिए खुला है, लेकिन फिलहाल वह इसे लागू करने के बारे में नहीं सोच रहे हैं क्योंकि उनका ध्यान इस लीग को खेल प्रेमियों के लिए सरल बनाए रखने पर केंद्रित है।
विज्ञापन
एसए20 में फिलहाल नहीं होगा बदलाव
स्मिथ ने कहा कि एसए20 अभी के लिए सरल और पारंपरिक क्रिकेट पर डटे रहने का इरादा रखता है। उन्होंने कहा कि एसए20 में इस तरह का बदलाव लाना अभी जल्दबाजी होगी। अगले साल जनवरी-फरवरी में होने वाले एसए20 के तीसरे सत्र से पहले स्मिथ ने न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से कहा, आईपीएल और इसके इंपैक्ट प्लेयर नियम की तुलना में हम कम प्रयोग कर रहे हैं। हम टूर्नामेंट को मजबूत बनाए रखते हुए यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि लोग इसके क्रिकेट पहलू को समझें। हम चाहते हैं कि अच्छा क्रिकेट खेला जाए और प्रशंसक इसका जितना हो सके उतना आनंद लें। हमने वैश्विक स्तर पर नियमों के अनुसार इसे सरल रखने की कोशिश की है।

क्या है इंपैक्ट प्लेयर नियम?
आईपीएल का इंपैक्ट प्लेयर नियम टीमों को मैच के किसी भी समय अपनी पसंद के एक खिलाड़ी को बदलने की अनुमति देता है। इसे पिछले सत्र में आईपीएल में शुरू किया गया था जिस पर राय विभाजित थी कि क्या यह ऑलराउंडर खिलाड़ियों की भूमिका को कम कर रहा है क्योंकि टीमें ज्यादातर मौकों पर बड़े हिट लगाने वाले खिलाड़ियों को चुनती हैं।

इंपैक्ट प्लेयर नियम हटेगा?
आईपीएल में लागू इंपैक्ट प्लेयर नियम को लेकर भारतीय सीमित प्रारूप के कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की राय अलग थी। यह दोनों ही दिग्गज बल्लेबाज इस नियम के ज्यादा पक्षधर नहीं हैं, लेकिन कुछ ऐसे खिलाड़ी भी हैं जिन्होंने इंपैक्ट प्लेयर नियम लागू रखने की पैरवी की है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) आईपीएल 2025 से पहले इस नियम की समीक्षा कर सकता है और आने वाले समय में ही पता चलेगा कि यह नियम आगे भी टूर्नामेंट में लागू रहेगा या नहीं।