{"_id":"67bc7c1e2c27a6e802083b76","slug":"former-player-sanjay-bangar-impressed-by-shubman-gill-s-range-of-strokes-and-technique-praises-indian-batter-2025-02-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Champions Trophy: गिल की तकनीक से प्रभावित हुए पूर्व खिलाड़ी बांगड़, बोले- भविष्य में जिम्मेदारी संभालेंगे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Champions Trophy: गिल की तकनीक से प्रभावित हुए पूर्व खिलाड़ी बांगड़, बोले- भविष्य में जिम्मेदारी संभालेंगे
Mon, 24 Feb 2025 07:33 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 24 Feb 2025 07:33 PM IST
सार
गिल ने रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान पर भारत की छह विकेट की जीत में 46 रन बनाए। इस मैच से पहले उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ टूर्नामेंट के पहले मैच में शतक लगाया था।
विज्ञापन
शुभमन गिल
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ा टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के स्ट्रोक्स और तकनीक से काफी प्रभावित हैं। उन्होंने गिल की जमकर सराहना की है और कहा है कि यह बल्लेबाज भविष्य में भारतीय टीम की अगुआई करेगा। गिल ने रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान पर भारत की छह विकेट की जीत में 46 रन बनाए। इस मैच से पहले उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ टूर्नामेंट के पहले मैच में शतक लगाया था।
विज्ञापन
बांगड़ ने एक स्पोर्ट्स चैनल से कहा, साफ तौर पर गिल आने वाले वर्षों में भारतीय टीम की जिम्मेदारी संभालने वाले खिलाड़ी हैं। उनकी नींव वाकई बहुत मजबूत है और इसमें वनडे में लगभग ढाई साल के प्रदर्शन का आत्मविश्वास भी शामिल है। एकदिवसीय क्रिकेट में वह अद्भुत रहे हैं। उसकी टाइमिंग इतनी शानदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धू ने भी सराहा
भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज नवजोत सिंह सिद्धू ने भी गिल की तारीफ की जो 50 ओवर के प्रारूप में शानदार फॉर्म में हैं। सिद्धू ने कहा, देखिए बरगद के पेड़ के नीचे कुछ भी नहीं उगता और भारतीय क्रिकेट का बरगद का पेड़ मूल रूप से रोहित शर्मा और विराट कोहली हैं। लेकिन जब आप शुभमन गिल को देखते हैं तो यह खिलाड़ी उस बरगद के पेड़ की छाया से उभरकर परिपक्व हो गया है।

फॉर्म में चल रहे हैं गिल
गिल पिछले चार मैचों में शानदार फॉर्म में चल रहे थे और उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ भी यह लय बरकरार रखी। हालांकि, वह अर्धशतक लगाने से चूक गए, लेकिन उन्होंने अपना काम बखूबी निभाया था। गिल चैंपियंस ट्रॉफी से पहले इंग्लैंड के खिलाफ हुई तीन मैचों की घरेलू वनडे सीरीज में भी फॉर्म में थे। उन्होंने तीनों मैचों में 50+ स्कोर बनाया था जिसमें एक शतक भी शामिल था।
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर रिकी पोंटिंग ने भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल की जमकर प्रशंसा की थी।