फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former player Harbhajan Singh claim on the Rajiv Gandhi Khel Ratna award is again in controversy

हरभजन का नाम खेल रत्न के लिए भेजकर वापस लिया, मुश्किल में मंत्रालय

Sat, 18 Jul 2020 07:25 AM IST
संदीप भट्ट स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Sat, 18 Jul 2020 07:25 AM IST
सार

  • देश के सर्वोच्च खेल सम्मान पर दिग्गज ऑफ स्पिनर का दावा एक बार फिर विवादों में
  • बीते वर्ष देरी सेय आवेदन भेजने पर बैठी थी जांच इस बार आई नई अड़चन

विज्ञापन
Former player Harbhajan Singh claim on the Rajiv Gandhi Khel Ratna award is again in controversy

विस्तार

टीम इंडिया के लिए सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने वाले दिग्गज ऑफ स्पपिनर हरभजन सिंह का देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न पर दावा एक बार फिर विवादों में है। बीते वर्ष हरभजन का खेल रत्न के लिए पंजाब सरकार ने आवेदन अंतिम तिथि निकल जाने के बाद बाद भेजा, जिस पर राज्य सरकार ने जांच भी बिठाई। इस बार राज्य सरकार ने हरभजन को खेल रत्न दिलाने के लिए सही समय पर खेल मंत्रालय के समक्ष आवेदन किया, लेकिन बाद में इसे बिना किसी कारण के वापस भी ले लिया।

विज्ञापन

आवेदन वापसी का नहीं बताया कोई कारण

बीते वर्ष हरभजन सिंह का खेल रत्न के लिए आवेदन अंतिम तिथि निकल जाने के बाद खेल मंत्रालय को भेजा गया। बाद में हरभजन ने कहा भी कि अगर इसे सही समय पर भेजा जाता तो इस बार उन्हें देश का सर्वोच्च खेल सम्मान मिल सकता था। उन्होंने मामले की जांच कराने को कहा था।

विज्ञापन


राज्य सरकार ने जांच भी बिठाई थी। इस बार राज्य सरकार ने कोई गलती नहीं की और जून के पहले सप्ताह में खेल मंत्रालय को आवेदन भेज दिया, लेकिन 22 जून को अंतिम तिथि के मौके पर राज्य सरकार के खेल विभाग की ओर से मंत्रालय को लिखा  गया कि उनकी ओर से हरभजन का खेल रत्न के लिए किया गया आवेदन वापस लिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुश्किल में मंत्रालय

राज्य सरकार के इस कदम से खेल मंत्रालय भी मुश्किल में पड़ गया है। अब यह मामला साई को जांच के लिए जाएगा। कहा यहां तक जा रहा है कि इस तरह के मामले अमूमन सामने नहीं आते हैं। ऐसे में हरभजन सिंह के मामले को अवार्ड कमेटी के सुपुर्द ही कर दिया जाएगा। कमेटी ही उनके बारे में फैसला ले सकती है। 



एक सच्चाई यह भी है कि पिछली बार हरभजन सिंह का खेल रत्न के लिए किसी क्रिकेटर से मुकाबला नहीं था, लेकिन इस बार बीसीसीआई ने खुद रोहित शर्मा का नाम खेल रत्न के लिए भेजा है। ऐसे में खेल रत्न के लिए उनका सीधा मुकाबला रोहित से इस बार होना है। 
होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed