क्रिकेट के भगवान को शुभकामनाएं: अकरम के बाद अफरीदी ने कोरोना संक्रमित सचिन को भेजा खास संदेश
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और धांसू ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने सचिन तेंदुलकर के लिए शुभकामनाएं भेजी हैं। सचिन को शुक्रवार (2 अप्रैल) को कोरोना संक्रमित होने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। बीते हफ्ते कोरोना संक्रमण का शिकार हुए मास्टर ब्लास्टर ने खुद ट्वीट कर जानकारी दी थी।
सचिन को भेजे अपने शुभकामना संदेश में शाहिद अफरीदी ने कहा, लिजेंड हम आपके जल्द स्वस्थ होने का दुआ करते हैं, इसमें मुझे कोई संदेह नहीं है कि आप जल्द स्वस्थ होंगे, ईश्वर करे आप हॉस्पिटल में बहुत कम समय रुकें और आपकी रिकवरी उससे कहीं ज्यादा हो।
Wishing you a speedy recovery Legend . No doubt that you will make a strong recovery.
— Shahid Afridi (@SAfridiOfficial) April 2, 2021
May your hospital stay be short and your recovery even shorter! https://t.co/JfYhJeBTre
इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने भी सचिन तेंदुलकर के लिए शुभकामना संदेश भेजा। अकरम ने ट्वीट कर लिखा, आप जब 16 वर्ष के थे उस समय आपने दुनिया के तेज गेंदबाजों का हिम्मत और हौसले के चलते सामना किया, मुझे भरोसा है आप कोविड-19 को सिक्स के लिए भेजेंगे, जल्द सेहतमंद हो जाए मास्टर ब्लास्टर।
Even when you were 16, you battled world’s best bowlers with guts and aplomb... so I am sure you will hit Covid-19 for a SIX! Recover soon master! Would be great if you celebrate India’s World Cup 2011 anniversary with doctors and hospital staff... do send me a pic! https://t.co/ICO3vto9Pb
— Wasim Akram (@wasimakramlive) April 2, 2021
हाल ही में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में हिस्सा लेने वाले सचिन तेंदुलकर ने पिछले हफ्ते कहा था कि वह कोरोना संक्रमित हो गए हैं और आइसोलेशन मे हैं। इसके बाद शु्क्रवार (2 अप्रैल) को भारत के इस पूर्व कप्तान ने जानकारी दी कि उन्हें एहतियात के तौर पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके लिए शुभकामना संदेशों की बाढ़ आ गई।
भारतीय क्रिकेट के लिए आज का दिन बेहद खास है। 10 साल पहले 2 अप्रैल 2011 को भारत ने श्रीलंका को हराकर विश्व कप जीता था। सचिन तेंदुलकर इस विजेता टीम के हिस्सा थे। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ फाइनल मुकाबले में 18 रन बनाए थे।