फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   former Pakistani cricketer Danish Kaneria expressed happiness over implementation of CAA in india tweets

Danish Kaneria: 'पाकिस्तानी हिंदू अब खुलकर सांस ले सकेंगे', सीएए लागू होने पर पूर्व पाक क्रिकेटर ने जताई खुशी

Mon, 11 Mar 2024 11:31 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 11 Mar 2024 11:31 PM IST
सार

नागरिकता संशोधन विधेयक 2019 को संसद द्वारा पारित किया गया था। बाद में इस विधेयक को राष्ट्रपति का अनुमोदन मिल गया था। सीएए के जरिए तीनों पड़ोसी मुल्कों से आए हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी और ईसाई समुदायों से संबंधित अल्पसंख्यकों को भारतीय नागरिकता लेने में आसानी होगी। 

विज्ञापन
former Pakistani cricketer Danish Kaneria expressed happiness over implementation of CAA in india tweets
दानिश कनेरिया

विस्तार

भारत में नागरिकता संसोधन अधिनियम (सीएए) सोमवार को लागू हो गया। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सीएए को लेकर अधिसूचना जारी कर दी। इसके तहत पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के अल्पसंख्यकों को भारत की नागरिकता मिल सकेगी। भारत सरकार के इस फैसले का पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने समर्थन किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद दिया। 
विज्ञापन


नागरिकता संशोधन विधेयक 2019 को संसद द्वारा पारित किया गया था। बाद में इस विधेयक को राष्ट्रपति का अनुमोदन मिल गया था। सीएए के जरिए तीनों पड़ोसी मुल्कों से आए हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी और ईसाई समुदायों से संबंधित अल्पसंख्यकों को भारतीय नागरिकता लेने में आसानी होगी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज ने किए दो ट्वीट
43 वर्षीय पूर्व गेंदबाज ने दो ट्वीट किए। पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा, "पाकिस्तानी हिंदू अब खुली हवा में सांस ले सकेंगे।" वहीं, दूसरे ट्वीट में कनेरिया ने लिखा, "नागरिकता संसोधन अधिनियम को अधिसूचित करने के लिए नरेंद्र मोदी जी और अमित शाह जी को धन्यवाद।" दानिश कई बार हिंदू होने की वजह से उनके साथ पाकिस्तान में दोहरा व्यहवहार होने की शिकायत कर चुके हैं। 

कनेरिया का करियर
दानिश कनेरिया ने पाकिस्तान के लिए 61 टेस्ट और 18 वनडे मैच खेले। इस दौरान उन्होंने टेस्ट में 261 विकेट लिए और वनडे में 15 विकेट झटके। वनडे में वह कुछ खास नहीं कर सके, लेकिन टेस्ट में पाकिस्तान के सबसे बेहतरीन स्पिन गेंदबाजों में से एक रहे। उन्होंने 15 बार मैच में पांच विकेट लिए और दो बार मैच में 10 विकेट लेने में सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed