फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former Pakistan Test cricketer Aftab Baloch passes away at the age of 68 years

दुखद: शोक में डूबा पाकिस्तान क्रिकेट, एक पारी में 428 रन बनाने वाले पूर्व क्रिकेटर आफताब का हुआ निधन

Mon, 24 Jan 2022 09:54 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 24 Jan 2022 09:54 PM IST
सार

पाकिस्तान के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और प्रथम श्रेणी मैच की एक पारी में 428 रन बनाने वाले आफताब बलोच का 68 साल की उम्र में निधन हो गया। बलोच ने 1973-74 में कराची में सिंध की तरफ से बलोचिस्तान के खिलाफ 428 रन की पारी खेली थी।

विज्ञापन
Former Pakistan Test cricketer Aftab Baloch passes away at the age of 68 years
आफताब बलोच - फोटो : social media

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और प्रथम श्रेणी मैच की एक पारी में 428 रन बनाने वाले आफताब बलोच का 68 साल की उम्र में निधन हो गया। बलोच ने 1973-74 में कराची में सिंध की तरफ से बलोचिस्तान के खिलाफ 428 रन की पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 584 मिनट तक बल्लेबाजी की थी और 25 चौके लगाए थे। सिंध ने तब अपनी पारी सात विकेट पर 951 रन बनाकर घोषित की थी।

विज्ञापन


बलोच ने पाकिस्तान की तरफ से दो टेस्ट मैच खेले। उन्होंने 1969 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 16 साल की उम्र में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करते हुए 25 रन बनाए थे। उन्होंने अपना दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच इसके छह साल बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। इस मैच में उन्होंने 12 और नाबाद 60 रन बनाए थे। इसके बाद उन्हें कभी पाकिस्तानी टीम में नहीं चुना गया। 
विज्ञापन


वह पाकिस्तान जूनियर और ए टीम के चयनकर्ता भी रहे। बलोच के निधन के बाद कई पाकिस्तानी क्रिकेटरों और पत्रकारों ने अपनी श्रद्धांजलि दी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed