फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former Pakistan Skipper Wasim Akram Feels 21st Century Belongs To Babar Azam as batsman;

Best Batsman: विराट-स्मिथ को नहीं, बल्कि वसीम अकरम ने इस खिलाड़ी को बताया 21वीं सदी का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज

Tue, 21 Dec 2021 11:19 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 21 Dec 2021 11:19 PM IST
सार

वसीम अकरम ने कहा 21वीं सदी इसी खिलाड़ी के नाम है। आज तक उसके जैसा बल्लेबाज पाकिस्तानी टीम में नहीं आ पाया।

विज्ञापन
Former Pakistan Skipper Wasim Akram Feels 21st Century Belongs To Babar Azam as batsman;
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने टीम के मौजूदा कप्तान बाबर आजम को लेकर बहुत बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बाबर को 21वीं सदी का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बताया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में बाबर आजम जैसा बल्लेबाज नहीं आया। वसीम ने कहा कि 21वीं सदी पाकिस्तानी कप्तान के नाम होगी। 
विज्ञापन


बाबर खुद को और बेहतर कर सकते हैं
लाहौर में जन्मे 27 साल के बाबर को लेकर वसीम अकरम ने कहा कि अभी उनके पास काफी समय है कि वे अपने आप को और बेहतर कर सकते हैं। एक वेबसाइट से बात करते हुए अकरम ने कहा- अगर आप पाकिस्तान की बल्लेबाजी की बात करें तो जहीर अब्बास, जावेद मियांदाद, सलीम मलिक, इंजमाम-उल-हक, यूनिस खान, मोहम्मद यूसुफ जैसे दिग्गजों का नाम सामने आएगा।
विज्ञापन


बाबर के साथ काम कर चुके हैं अकरम
अकरम ने कहा कि अब बाबर आजम का जमाना है। अकरम ने 2017 में कराची किंग्स में मेंटर के रूप में बाबर के साथ काम भी किया था। अकरम ने कहा- मैंने उसे 2010 में कप्तान के रूप में देखा है। वह खिलाड़ी हमेशा अपनी रैंक के आधार पर आगे बढ़ा है। मैंने उसके साथ तीन साल तक काम किया है। बाबर अपने काम के प्रति लगन और बल्लेबाजी में निरंतरता के लिए जाने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाबर तीनों फॉर्मेट में टॉप-10 में शामिल
अकरम ने कहा- इतनी सारी खूबी जब एक ही खिलाड़ी में हो तो किसी भी टीम के लिए यह एक अच्छा संकेत है। अकरम ने कहा कि बाबर कभी भी अपने प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं होता और यह अच्छी बात है। बाबर की तारीफ में उन्होंने कहा कि बाबर ही इकलौता ऐसा बल्लेबाज है, जो तीनों फॉर्मेट में टॉप 10 बल्लेबाजों की सूची में शामिल है। 


आंकड़ों में बाबर आजम
बाबर ने अभी तक 37 टेस्ट मैच खेले हैं। इसमें 43.18 की औसत से 2461 रन बनाए हैं। वहीं, 83 वनडे में बाबर के नाम लगभग 57 की औसत से 3985 रन हैं। टी 20 में बाबर का रिकॉर्ड शानदार है। उन्होंने 73 टी-20 मैचों में 45 की औसत से 2620 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed