{"_id":"64b52f942909b807a50f166f","slug":"former-pakistan-pacer-rana-naved-ul-hasan-sensational-claim-said-virender-sehwag-was-the-easiest-to-dismiss-2023-07-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK: पाकिस्तान के पूर्व पेसर का दावा- सहवाग को आउट करना आसान था, द्रविड़ को बॉलिंग करना सबसे मुश्किल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs PAK: पाकिस्तान के पूर्व पेसर का दावा- सहवाग को आउट करना आसान था, द्रविड़ को बॉलिंग करना सबसे मुश्किल
Mon, 17 Jul 2023 05:40 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 17 Jul 2023 05:40 PM IST
सार
नावेद उल हसन के नाम वनडे में सहवाग को सबसे ज्यादा बार आउट करने का रिकॉर्ड है। उन्होंने इस फॉर्मेट में वीरू को छह बार आउट किया था। हालांकि, टेस्ट में वह सहवाग को सिर्फ एक बार आउट कर पाए।
विज्ञापन
राणा नावेद उल हसन और वीरेंद्र सहवाग
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
क्रिकेट के मैदान पर भारत और पाकिस्तान के बीच मैच दुनिया के सबसे बेहतरीन मैचों में से एक है। जब भी ये दोनों टीमें टकराती हैं तो पूरी दुनिया के फैंस की नजर इस मुकाबले पर टिक जाती हैं। दोनों ही देशों के फैंस इस मुकाबले को बड़ी गंभीरता से लेते हैं और एक अलग दबाव देखने को मिलता है। इस मैच के दौरान खिलाड़ी सिर्फ रणनीति नहीं बनाते बल्कि एक-दूसरे के खिलाफ माइंड गेम्स भी खेलते हैं। पाकिस्तान के पूर्व पेसर राणा नावेद उल हसन ने भारत के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग से जुड़ी इसी तरह की एक घटना को याद किया है। उन्होंने कहा है कि सहवाग को आउट करना सबसे आसान था, जबकि राहुल द्रविड़ सबसे मुश्किल बल्लेबाज थे।
विज्ञापन
पॉडकास्ट शो के दौरान नावेद उल हसन का बड़ा खुलासा
एक पॉडकास्ट शो के दौरान नावेद उल हसन ने कहा- एक घटना बताता हूं। एक मैच था जहां सहवाग 85 रन पर खेल रहे थे। मैं 2004-05 सीरीज के बारे में बात कर रहा हूं जो हमने भारत जाकर जीती थी। मैं टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी था। सीरीज ऐसी थी कि हम 2-0 से पीछे चल रहे थे। पांच मैचों की वनडे सीरीज थी। सीरीज के तीसरे मैच में सहवाग धुआंधार बल्लेबाजी कर रहे थे। भारत ने लगभग 300 रन बना लिए थे और सहवाग 85 रन के करीब थे। मैंने इंजी भाई (इंजमाम उल हक) से मुझे गेंद देने के लिए कहा। मैंने स्लो बाउंसर फेंकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
नावेद ने इस तरह सहवाग को अपनी बातों में फंसाया था
उन्होंने कहा- इसके बाद मैं सहवाग के पास गया और कहा- तुम्हें नहीं पता कि कैसे खेलना है। अगर आप पाकिस्तान में होते तो मुझे नहीं लगता कि आप कभी अंतरराष्ट्रीय टीम में जगह बना पाते। सहवाग ने मुझे कुछ जवाब दिया। वापस जाते समय मैंने इंजी भाई से कहा... 'अगली गेंद पर सहवाग आउट हो रहा है।' इंजमाम हैरान थे। मैंने बैक-ऑफ-द-हैंड स्लोअर बॉल फेंकी और गुस्से में सहवाग ने उस पर बड़ा हिट लगाने की कोशिश की, लेकिन आउट हो गए। विकेट इतना महत्वपूर्ण था कि हम वह मैच जीत गए। ये तेज गेंदबाज की कुछ खास तरकीबें हैं।
नावेद का सहवाग के खिलाफ रिकॉर्ड
नावेद उल हसन ने कहा, "सहवाग को आउट करना सबसे आसान था और राहुल द्रविड़ को गेंदबाजी करना सबसे मुश्किल था।" नावेद उल हसन के नाम वनडे में सहवाग को सबसे ज्यादा बार आउट करने का रिकॉर्ड है। उन्होंने इस फॉर्मेट में वीरू को छह बार आउट किया था। हालांकि, टेस्ट में वह सहवाग को सिर्फ एक बार आउट कर पाए। वीरू का नावेद उल हसन के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार है। साल 2004 में भारत के पाकिस्तान दौरे पर सहवाग ने कराची वनडे में नावेद की खूब कुटाई की थी। यह सीरीज का पहला वनडे था। भारतीय टीम पहले बैटिंग करने उतरी और पारी के 11वें ओवर में नावेद गेंदबाजी के लिए आए।
सहवाग ने नावेद के खिलाफ दो गेंदों में 21 रन बटोरे थे
तब सहवाग ने राणा नावेद की दो गेंदों पर 21 रन बटोरे थे। नावेद ने इस ओवर की शुरुआती सात गेंदों में पांच नो बॉल फेंकी थीं। ओवर की पहली और दूसरी बॉल नो बॉल रही थी, जिसपर सहवाग ने चार-चार रन बटोरे थे। इसके बाद तीसरी गेंद भी नो बॉल रही, लेकिन सहवाग इस पर कोई रन नहीं बना सके। चौथी गेंद लीगल डिलीवरी रही, यानी इस ओवर की पहली ऑफिशियल गेंद रही। इसके बाद नावेद ने एक और नो बॉल फेंकी, जिसपर सहवाग ने चौका जड़ा। फिर राणा नावेद ने एक और नो बॉल फेंकी, जिसपर सहवाग कोई रन नहीं बना सके। उसकी अगली गेंद लीगल डिलीवरी थी जिसपर सहवाग ने चौका जड़ा। यानी इस ओवर की लीगल दो डिलीवरी पर सहवाग ने 21 रन बटोर लिए थे। हालांकि, इसके बाद उन्होंने कोई नो बॉल नहीं फेंकी। इस ओवर में भारत ने 24 रन बटोरे थे।
सहवाग ने पाकिस्तानी क्रिकेटरों पर साधा था निशाना
भारत ने इस मैच में सात विकेट गंवाकर 349 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तान की टीम आठ विकेट पर 344 रन बना सकी थी। टीम इंडिया ने यह मैच पांच रन से अपने नाम किया था। राणा नावेद और सहवाग के बीच कई बार बयानबाजी भी हो चुकी है। दरअसल, पाकिस्तान के कई पूर्व खिलाड़ियों ने अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया है। इस पर एक बार सहवाग ने कहा था कि सब इंडियन मार्केट में अपना बिजनेस बढ़ाना चाहते हैं और एनालिस्ट बनकर इसलिए ही भारतीय टीम और भारतीय क्रिकेटरों की तारीफ कर रहे हैं। इसके बाद नावेद उल हसन ने सहवाग को चेतावनी देते हुए कहा था कि हमारे लीजेंड्स के खिलाफ ऐसी बातें न कहें। किसी चैनल पर बैठने के लिए ऐसी बयानबाजी नहीं किया करें।
सहवाग और राणा नावेद का अंतरराष्ट्रीय करियर
सहवाग ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 251 वनडे में 35.06 की औसत से 8273 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 15 शतक और 38 अर्धशतक लगाए। इसके अलावा उन्होंने टेस्ट में 180 पारियों में 49.34 की औसत से 8586 रन बनाए। इसमें 23 शतक और 32 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, टी20 अंतरराष्ट्रीय में 18 पारियों में 21.89 की औसत और 145.39 के स्ट्राइक रेट से 394 रन बनाए। इनमें दो अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, राणा नावेद ने पाकिस्तान के लिए 74 वनडे में 110 विकेट लिए। इनमें से आधे विकेट उन्होंने भारत और वेस्टइंडीज के खिलाफ लिए। इसके अलावा उन्होंने नौ टेस्ट और चार टी20 खेले, जिसमें उनके नाम कुल 23 विकेट हैं।