{"_id":"62a4c1ad0bdbd960791afb16","slug":"former-pakistan-captain-salman-butt-on-umran-malik-criticized-team-india-management-said-don-t-know-why-they-re-holding-him-back","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SA: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने टीम इंडिया पर साधा निशाना, कहा- उमरान को नहीं चुनके गलती की","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने टीम इंडिया पर साधा निशाना, कहा- उमरान को नहीं चुनके गलती की
Sat, 11 Jun 2022 09:54 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कटक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कटक
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 11 Jun 2022 09:54 PM IST
सार
अच्छे प्रदर्शन के दम पर ही उमरान को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में चुना गया था। पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने कहा कि टीम मैनेजमेंट चाहता तो अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को आराम दे सकता था
विज्ञापन
कप्तान ऋषभ पंत और तेज गेंदबाज उमरान मलिक
- फोटो : बीसीसीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट का मानना है कि भारत के तेज गेंदबाज उमरान मलिक को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी-20 मैच में डेब्यू करना चाहिए था। उमरान आईपीएल 2022 के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद के लिए शानदार फॉर्म में थे। उन्होंने 14 मैचों में 22 विकेट लिए थे। उन्हें आईपीएल 2022 में एमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन के खिताब से नवाजा गया था।
विज्ञापन
अच्छे प्रदर्शन के दम पर ही उमरान को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में चुना गया था। सलमान बट ने कहा कि टीम मैनेजमेंट चाहता तो अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को आराम दे सकता था और इसके बजाय उमरान को मौका दिया जा सकता था। इससे उमरान को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का अनुभव मिलता, जो उनके लिए फायदेमंद साबित होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
बट ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए गए वीडियो में कहा- मुझे लगता है कि उमरान को खेलाना चाहिए था, क्योंकि इससे उसे एक्सपोजर मिलेगा। मुझे नहीं पता कि टीम इंडिया उन्हें खेलने से क्यों रोक रही। भुवनेश्वर कुमार एक अनुभवी गेंदबाज हैं और उन्होंने भारतीय टीम के लिए असाधारण प्रदर्शन किया है और मुझे उनकी क्वालिटी पर कोई शक नहीं है। भुवनेश्वर में अन्य खिलाड़ियों की तरह आराम दिया जा सकता था।
बट ने बताया कि अन्य गेंदबाजों के विपरीत उमरान अतिरिक्त गति प्रदान करते हैं। ये खूबी उन्हें घातक बनाती है। बट ने कहा- आप मैच हार गए, लेकिन आप एक युवा गेंदबाज के साथ जा सकते थे, जो दूसरों से अलग है और तेज गति से गेंदबाजी करता है। वह बल्लेबाजों को अपनी गति से हैरान कर सकते हैं। जब भी भारतीय गेंदबाज अपनी लेंथ से चूकते थे, तो उन्हें छक्के पड़ते थे। यही वह फैक्टर है जहां अतिरिक्त गति से फर्क पड़ सकता था।
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 211 रन का स्कोर खड़ा किया था। 212 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने 19.1 ओवर में लक्ष्य हासिल किया था। ईशान किशन ने 48 गेंदों में 76 रनों की पारी खेली, जबकि हार्दिक पांड्या ने भी सिर्फ 12 गेंदों में 31 रनों की तूफानी पारी खेली। जवाब में दक्षिण अफ्रीका के रसी वान डर डुसन की नाबाद 75 और और डेविड मिलर की नाबाद 64 रनों की पारी से दक्षिण अफ्रीका ने जीत हासिल की।