फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former Pakistan bowler Danish Kaneria Most surprising Shubman Gill and Rahul Chahar omissions from India Test squad for South Africa tour

India Tour of South Africa: इन दो खिलाड़ियों का टीम इंडिया में चयन नहीं होने पर हैरान हैं दानिश कनेरिया

Fri, 10 Dec 2021 02:39 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Fri, 10 Dec 2021 02:39 PM IST
सार

India Tour of South Africa: भारत औऱ दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज 25 दिसंबर से शुरू होगी। इस श्रृंखला का पहला मुकाबला मुकाबला सुपर स्पोर्ट्स पार्क सेंचूरियन में खेला जाएगा। बीसीसीआई ने बीते बुधवार को दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए 18 सदस्यीय टीम की घोषणा की। 

विज्ञापन
Former Pakistan bowler Danish Kaneria Most surprising Shubman Gill and Rahul Chahar omissions from India Test squad for South Africa tour
टीम इंडिया - फोटो : ट्विटर @BCCI

विस्तार

बीसीसीआई चयनकर्ताओं ने बीते बुधवार दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान किया। सिलेक्टर्स ने इस दौरे के लिए 18 सदस्यीय टीम की घोषणा की। लेकिन पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया इस भारतीय टीम में दो खिलाड़ियों को देखना चाहते थे। लेकिन बीसीसीआई चयनकर्ताओं ने उन्हें मौका नहीं दिया। इनमें से टीम में एक खिलाड़ी के चयन न होने पर वह काफी हैरान हैं। 

विज्ञापन


टीम में तीन सलामी बल्लेबाज

दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए चुनी गई भारतीय टीम में तीन सलामी बल्लेबाज हैं जिनमें रोहित शर्मा, केएल राहुल और बैकअप के लिए मयंक अग्रवाल शामलि हैं। इसलिए उभरते बल्लेबाज शुभमन गिल क मौका नहीं मिला। हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज शुरू होने से पहले केएल राहुल चोटिल हो गए थे जिसके चलते शुभमन गिल को सलामी बल्लेबाज के रूप में टीम में जगह मिली थी। 
विज्ञापन


गिल का न चुने जाने से हैरान कनेरिया

दानिश कनेरिया ने दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टीम के चयन के बारे में बात करते हुए स्वीकार किया कि वह गिल के सिलेक्शन न होने से हैरान थे। युवा बल्लेबाज पिंडली की चोट के चलते इस दौरे पर जाने से चूक गए। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय टीम में एक लेग स्पिनर का चयन होना था। कनेरिया ने राहुल चाहर को अपनी पहली पसंद बताया। उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका की परिस्थितियों में फिंगर स्पिनर से ज्यादा कलाई का स्पिनर कारगार हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका में लेग स्पिनर कारगर 

उन्होंने बात करते हुए आगे कहा, सबसे चौंकाने वाली बात शुभमन गिल का चयन न होना रही वह दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं हैं, स्टैंडबाय खिलाड़ियों में, मैं एक और - राहुल चाहर के साथ जाता, फिंगर स्पिनर दक्षिण अफ्रीकी परिस्थितियों में उतने सफल नहीं होते जितने कलाई के स्पिनर होते हैं, मैं वहां पहले भी खेल चुका हूं, इसके अलावा, दक्षिण अफ्रीका के पासस तबरेज शम्सी और इमरान ताहिर के रूप में दो लेग स्पिनर दोनों ही काफी सफल रहे हैं। उन्होंने आगे कहा दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए आपको कलाई के स्पिनर की जरूरत होती है, इसलिए मुझे लगता है कि राहुल चाहर को भी टीम का हिस्सा होना चाहिए था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed