फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former New Zealand cricketer Simon Doull think Shubhman Gill might be not picked in T20 World cup squad

IPL 2024: न्यूजीलैंड के इस पूर्व खिलाड़ी के अनुसार, गिल का टी20 विश्व कप में चयन तय नहीं, जानें क्यों कहा ऐसा

Fri, 05 Apr 2024 06:26 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 05 Apr 2024 06:26 PM IST
सार

गिल के सामने यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की चुनौती है। केएल राहुल टीम में विकेटकीपिंग का विकल्प भी देते हैं। गिल ने गुजरात टाइटंस के लिए गुरुवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ 48 गेंदों पर 89 रनों की पारी खेली।

विज्ञापन
Former New Zealand cricketer Simon Doull think Shubhman Gill might be not picked in T20 World cup squad
शुभमन गिल - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल पिछले कुछ समय से भारतीय टीम के शीर्ष प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी रहे हैं। इसके बावजूद उनका इस साल जून में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में शामिल होना पूरी तरह से तय नहीं माना जा रहा है। इसमें कोई शक नहीं कि गिल इस वैश्विक टूर्नामेंट के लिए टीम में जगह बनाने के प्रबल दावेदार हैं, लेकिन उनकी बैटिंग पोजिशन और इस स्थान के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा ने शुभमन के लिए चीजें जटिल बना दी हैं। 
विज्ञापन


गिल के सामने यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की चुनौती है। केएल राहुल टीम में विकेटकीपिंग का विकल्प भी देते हैं। गिल ने गुजरात टाइटंस के लिए गुरुवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ 48 गेंदों पर 89 रनों की पारी खेली। यह आईपीएल के इस सीजन में उनका पहला अर्धशतक था। टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम की संभावनाओं को लेकर न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर साइमन डुल ने भी अपनी राय व्यक्त की। 
विज्ञापन


डुल की नजर में शुभमन का चुना जाना तय नहीं
साइमन डुल से जब यह पूछा गया कि पंजाब किंग्स के खिलाफ अर्धशतकीय पारी से शुभमन ने टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में जगह पक्की कर ली है। इस पर डुल ने कहा,     नहीं, बिलकुल नहीं। विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम चुनी जानी है, लेकिन मेरी राय में यह 18 खिलाड़ियों की टीम होनी चाहिए। जब आप टीम चयन की बात करते हैं तो आपको टीम में एक अतिरिक्त शीर्ष क्रम का बल्लेबाज रखना होता है। जरूरत पड़ने पर आप सिर्फ एक शीर्ष क्रम के बल्लेबाज का रिप्लेसमेंट रख सकते हैं और अगर ऐसा होता है तो वो केएल राहुल होंगे जो विकेटकीपर का विकल्प भी उपलब्ध कराते हैं। यह टीम के लिए बोनस की तरह होगा। केएल राहुल शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के रिप्लेसमेंट हो सकते हैं, शुभमन नहीं। अगर गिल यशस्वी, रोहित शर्मा और विराट कोहली से आगे नहीं निकल पाते हैं तो वह टी20 विश्व कप टीम में नहीं होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गिल पर भारी पड़ी थी शशांक की पारी
गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान शुभमन गिल के 48 गेंदों पर छह चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 89 रनों के दम पर चार विकेट पर 199 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी, लेकिन शशांक और इंपैक्ट सब के तौर पर मैदान में उतरे आशुतोष शर्मा ने टीम की मैच में वापसी कराई। इन दोनों बल्लेबाजों की मदद से पंजाब ने एक गेंद शेष रहते सात विकेट पर 200 रन बनाकर जीत दर्ज की। पंजाब ने इसके साथ ही इस सीजन का सबसे बड़ा स्कोर चेज किया था।  गिल ने आईपीएल के इस सीजन का अपना पहला अर्धशतक जड़ा। गिल के करियर का यह 19वां पचासा था। एक समय लग रहा था कि गिल इस मैच में शतक लगाएंगे, लेकिन वह ऐसा नहीं कर सके थे। हालांकि उनकी मेहनत पर शशांक सिंह की पारी ने पानी फेर दिया था और उन्होंने गुजरात के मुंह से जीत छीन ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed