फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former Mumbai Indians head coach Mark Boucher praised Hardik Pandya backing him to have a strong IPL season

IPL 2025: 'इस सीजन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे हार्दिक पांड्या', मुंबई इंडियंस के पूर्व कोच बाउचर को भरोसा

Fri, 21 Mar 2025 06:53 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 21 Mar 2025 06:53 PM IST
सार

बाउचर 2023 और 2024 में मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच रहे थे, लेकिन इस बार उनकी जगह माहेला जयवर्धने ने ली है। फ्रेंचाइजी इस सीजन अपने कोर ग्रुप को बरकरार रखने में सफल रही है जिसमें हार्दिक, रोहित, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह और तिलक वर्मा शामिल हैं।

विज्ञापन
Former Mumbai Indians head coach Mark Boucher praised Hardik Pandya backing him to have a strong IPL season
हार्दिक पांड्या - फोटो : PTI

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर और मुंबई इंडियंस के पूर्व मुख्य कोच मार्क बाउचर को भरोसा है कि हार्दिक पांड्या इस सीजन अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। हार्दिक को पिछले सीजन से पूर्व रोहित शर्मा की जगह टीम का कप्तान बनाया गया था, लेकिन इससे रोहित के प्रशंसक काफी नाराज हुए थे और उन्होंने हार्दिक की हूटिंग शुरू कर दी थी। मुंबई की टीम 2024 सीजन में तालिका में सबसे नीचे रही थी। 
विज्ञापन

दो सीजन बाउचर रहे कोच 
बाउचर 2023 और 2024 में मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच रहे थे, लेकिन इस बार उनकी जगह माहेला जयवर्धने ने ली है। फ्रेंचाइजी इस सीजन अपने कोर ग्रुप को बरकरार रखने में सफल रही है जिसमें हार्दिक, रोहित, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह और तिलक वर्मा शामिल हैं। हार्दिक के नेतृत्व में मुंबई की टीम पिछले सीजन प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई थी। 

ये भी पढ़ें: IPL 2025: क्रिस गेल का सर्वोच्च रन बनाने का रिकॉर्ड टूटेगा? रोहित के पास भी उपलब्धियां हासिल करने का होगा मौका
विज्ञापन
विज्ञापन

बाउचर ने हार्दिक को सराहा 
आईपीएल सत्र से पहले मीडिया से बातचीत में बाउचर ने कठिन समय के दौरान खुद को नियंत्रित रखने के लिए हार्दिक की सराहना की। बाउचर ने भरोसा जताया कि मुंबई का ड्रेसिंग रूम इस बार काफी संतुलित नजर आ रहा है। बाउचर ने कहा, मुझे हार्दिक के लिए बोलने की जरूरत नहीं है, वह खुद अपने लिए बोल सकते हैं। कोच के तौर पर मैं बस यही कह सकता हूं कि उनके लिए यह काफी कठिन रहा था। होम ग्राउंड पर जब दर्शक बू करते हैं तो यह आसान नहीं होता है, सिर्फ घर में ही नहीं, बल्कि पूरे भारत में। हार्दिक बेहतर के हकदार थे। फैंस की अपनी राय हो सकती है जिसका 100 प्रतिशत सम्मान करना होता है। 

ये भी पढ़ें: KKR vs RCB Playing 11: जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगी आरसीबी और केकेआर, टीम संयोजन में देखने मिलेंगे बदलाव
विज्ञापन

बाउचर ने कहा, आईपीएल की समाप्ति के बाद भारत को चीजें सही करनी पड़ी। हार्दिक ने रोहित से बात की होगी और मुझे भरोसा है कि उन्होंने चीजों को संभाला होगा। यह होना जरूरी था। एक क्रिकेटर को इस तरह देखना सुखद नहीं होता है। 

आईपीएल 2024 के बाद हार्दिक के लिए चीजें तेजी से बदली। हार्दिक ने भारत की टी20 विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और अब वह क्रिकेट प्रेमियों के चहेते बन गए हैं। हार्दिक को जब पिछले सत्र में मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया तब बाउचर उसके मुख्य कोच थे। बाउचर को लगता है कि भारत की हालिया सफलता मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम में महत्वपूर्ण खिलाड़ियों के बीच रिश्ते सही हुए होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed